{"_id":"690baaf01990fefa9a0a7be6","slug":"theft-of-cash-and-inverter-battery-by-breaking-the-lock-of-the-farm-room-hisar-news-c-21-hsr1020-744362-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खेत के कमरे का ताला तोड़कर नकदी व इनवर्टर-बैटरी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खेत के कमरे का ताला तोड़कर नकदी व इनवर्टर-बैटरी चोरी
विज्ञापन
बास। गांव बास खुर्द बिजाना में चोरों ने एक किसान के खेत में बने कमरे का ताला तोड़कर नकदी और इनवर्टर-बैटरी चोरी कर ली। किसान संजय की शिकायत पर बास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव बास खुर्द बिजाना निवासी संजय ने बताया कि उनका खेत गांव के पास जुलाना रोड पर स्थित है, जहां धान की फसल बोई गई है। मजदूरों के रहने के लिए खेत में एक कमरा बनाया गया है, जिसमें बिजली की सुविधा के लिए इनवर्टर और बैटरी लगाई गई थी। संजय ने बताया कि एक नवंबर को दिन में मजदूर दूसरे खेत में काम करने गए थे और कमरे को बाहर से ताला लगाकर गए थे। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति कमरे का ताला तोड़कर इनवर्टर-बैटरी चोरी कर ले गया। कमरे में रखे मजदूरों के बैग से करीब नौ हजार रुपये नकद भी गायब मिले।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल संदीप को सौंपी गई है।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल संदीप को सौंपी गई है।