फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The youth stole 30 tolas of gold jewelry from his mother and sister and squandered it on drugs and gambling; a case has been filed based on the mother's complaint.

Hisar News: युवक ने मां-बहन के 30 तोले सोने के गहने चुराकर नशे-सट्टे में उड़ाए, मां की शिकायत पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The youth stole 30 tolas of gold jewelry from his mother and sister and squandered it on drugs and gambling; a case has been filed based on the mother's complaint.
हिसार। विजय नगर निवासी युवक ने अपने ही घर से 30 तोले सोने के गहने चोरी कर लिए। इस पर मां ने अपने बेटे अरुण के खिलाफ एचटीएम थाना पुलिस में शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुष्पा रानी ने बताया कि बेटा नशे का आदी है। उसने करीब पांच लाख रुपये नशे व सट्टे में उड़ा दिए।
विज्ञापन

विजय नगर निवासी पुष्पा रानी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि बेटी के पति का निधन हो चुका है। वह अपने बच्चे के साथ पुष्पा के पास रहती है। बेटे अरुण ने उसके 10 तोले और बेटी के 20 तोले सोने के गहने चोरी कर लिए। इस बारे में उसे 27 मई को पता चला। पूछने पर अरुण ने बताया कि उसने गहने बैंक में गिरवी रखकर लोन ले लिया था। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। एचटीएम थाना प्रभारी मोहम्मद रफीक ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके बेटे के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed