{"_id":"697cec0a7152d8461a0f3268","slug":"the-young-man-injured-from-falling-off-the-roof-has-also-died-his-family-accused-his-companions-of-pushing-him-off-hisar-news-c-129-1-hns1001-109193-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: छत से गिरने से घायल युवक ने भी तोड़ा दम, परिजनों ने साथियों पर धक्का देकर गिराने का लगाया था आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: छत से गिरने से घायल युवक ने भी तोड़ा दम, परिजनों ने साथियों पर धक्का देकर गिराने का लगाया था आरोप
विज्ञापन
हांसी। काली देवी चौक के समीप एक सप्ताह पहले छत से गिरने से घायल ढाणी शोभा निवासी विकास की शुक्रवार को मौत हो गई है। हादसे में चरखी दादरी निवासी रजनी की मौके पर ही मौत हो गई थी। विकास के शव का शनिवार को हिसार के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवक के परिजनों ने वीरवार को भी शहर थाना पहुंचकर कार्रवाई की मांग की थी।
मृतक विकास के चाचा सुभाष के अनुसार 24 जनवरी की रात तो काली देवी चौक के समीप एक दुकान के प्रथम तल पर बने कमरे में शराब की पार्टी में चार लोग थे। उनके बीच आपसी कहासुनी के चलते दो लोगों ने विकास और रजनी को नीचे गिराया है। घटना के बाद से आरोपी सामने नहीं आ रहे। परिजनों पर उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। विकास का हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था जहां शुक्रवार दोपहर उसने दम तोेड़ दिया
जांच अधिकारी सदानंद वत्स ने बताया कि छत से गिरने से घायल युवक विकास की मौत हो गई है। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने निकल कर आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।