फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The women who went to catch the animal were intimidated by the jelly, attacked with bricks and took away the four cows

पशु पकड़ने गई टीम को महिलाओं ने जेली दिखा डराया, ईंटों से हमला कर चार गाय छुड़वा ले गए पशुपालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The women who went to catch the animal were intimidated by the jelly, attacked with bricks and took away the four cows
निगम की टीम के कब्जे से गाय को छुड़वाकर ले जाते पशुपालक। - फोटो : Hisar
हिसार। शहर में बेसहारा पशुओं के आतंक से शहरवासी तो पशुपालकों के खौफ से नगर निगम की टीम परेशान है। मंगलवार को निगम की टीम ने शहर में पशु पकड़ो अभियान चलाया। इस दौरान मंगलवार दोपहर बाद करीब दो बजे टीम बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए महेश नगर पहुंची। मौके पर मौजूद महिलाओं ने जेली व लाठी दिखाकर टीम को डराने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने पशु पकड़ने जारी रखे। इसके बाद कुछ पशुपालक ईंटों से हमलाकर चार गायों को छुड़वाकर ले गए। इस मामले में निगम की तरफ से दो नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ आजाद नगर थाने में शिकायत दी गई है। थाना प्रभारी सदानंद ने बताया कि पुलिस ने जगीरा व मीतू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

निगम कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर 2 बजे नगर निगम की बेसहारा गोवंश पकड़ने वाली टीम महेश नगर में बेसहारा पशुओं को पकड़ रही थी। इस दौरान निगम के बेलदार श्याम सुंदर व सन्नी ने मौके पर चार गायों को रस्सा डालकर पकड़ लिया। इस दौरान जगीरा व मीतू ने हाथापाई व गाली गलौज करते हुए ईंटें बरसानी शुरू कर दी और पकड़ी गईं चार गायों को छुड़वाकर ले गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज करने, हाथापाई, जान से मारने की धमकी देने, सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज कर लिया है। नगर निगम की टीम ने सीएसआई देवेंद्र बिश्नोई की अगुवाई में मंगलवार को 54 बेसहारा पशुओं को पकड़ा। टीम ने कैमरी रोड, अमरदीप कॉलोनी, प्रीति नगर, प्रेम नगर व महेश नगर से 51 गाय व तीन नंदी पकड़े।
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारियों का नहीं दिखा भय
पशुपालकों में पुलिस का भय भी दिखाई नहीं दे रहा है। जिस समय टीम वापस पशुओं को लेने पहुंची तो टीम के साथ दो पुलिस कर्मचारी थे। मगर महिला पशुपालकों ने पुलिस कर्मचारियों के सामने ही निगम कर्मचारियों के साथ हाथापाई व गाली-गलौज की। महिलाओं ने उन पर जेली से हमले का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने बना रखा है पशु बाड़ा
निगम कर्मचारियों के अनुसार आरोपियों ने घर के पास ही एक प्लॉट में पशु बाड़ा बना रखा है, यहां काफी संख्या में गाय व बछड़े बंधे थे। जिस समय टीम ने एरिया में अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान ये पशुपालक बाहर खुले में छोड़ी गईं गायों को पकड़कर बाड़े में ले गए।
वर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed