फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The woman who was living in a consensual relationship with a young man was set on fire by her husband by sprinkling petrol on her

Hisar News: युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही महिला को पति ने पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The woman who was living in a consensual relationship with a young man was set on fire by her husband by sprinkling petrol on her
हांसी। हनुमान कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक व्यक्ति ने अन्य युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। महिला को 50 फीसदी जली हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया है। इस दौरान आरोपी युवक पति भी झुलस गया। वह हिसार के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए देर रात अग्रोहा रवाना हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हनुमान कॉलोनी निवासी एक युवक के साथ पिछले पांच दिनों से 21 वर्षीय एक महिला सहमति संबंध में रह रहने लगी थी। दोपहर करीब तीन बजे महिला का पति, उस युवक के मकान पर पहुंचा। इस दौरान मकान में कोई पुरुष नहीं था। उसकी पत्नी एक कमरे में सो रही थी और दूसरे कमरे में युवक की भाभी थी। महिला के पति के हाथ में पेट्रोल की बोतल व चाकू था। उसने अपनी पत्नी पर पेट्रोल छिड़का और उसे आग लगा दी। चिल्लाहट सुनकर दूसरे कमरे में सो रही महिला दौड़कर आई और पानी व कपड़े डालकर उसे बचाया। इसके बाद अपने पति व अन्य परिजन को सूचना दी। परिजन पीड़िता को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। उसकी गंभीर हालत देखकर हिसार रेफर किया। हिसार से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पत्नी के आग लगाते आरोपी पति भी झुलस गया। उसे हिसार के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। रात करीब नौ बजे पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए अग्रोहा रवाना हुई। बताया जा रहा है कि आरोपी पति प्रेमनगर का रहने वाला है। उसका प्रेम विवाह हुआ था। फिलहाल पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

--

हनुमान कॉलोनी में पति द्वारा पत्नी को आग लगाने की सूचना मिली है। पीड़िता के बयान पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। बयान लेने के लिए टीम अग्रोहा गई है। - सदानंद वत्स, एसएचओ, शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed