फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The warding of the city will be done anew, the city council administration called a meeting of booth level officers

Hisar News: नए सिरे से होगी शहर की वार्डबंदी, नगर परिषद प्रशासन ने बुलाई बूथ लेवल ऑफिसर्स की बैठक

Fri, 07 Jul 2023 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 07 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
The warding of the city will be done anew, the city council administration called a meeting of booth level officers
सिरसा। नगर परिषद की ओर से शहर की फिर से वार्डबंदी की जाएगी। इसमें शहर के वार्डों की संख्या को 31 से बढ़ाकर 32 किया जाएगा। इसके लिए फिर से सर्वे होगा। इस संबंध में नगर परिषद ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को पंचायत भवन में बूथ लेवल ऑफिसर्स की बैठक बुलाई है। इसमें सर्वे को लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। शहर के 31 वार्ड में करीब चार लाख की आबादी है। सरकार के नियम के अनुसार हर 10 साल बाद नए सिरे से वार्डबंदी की जाती है। सिरसा शहर में भी करीब एक वर्ष पहले वार्डबंदी की गई थी। इस दौरान बाहरी क्षेत्र में स्थित आठ गांवों को शहरी सीमा में शामिल किया गया था। कई वार्डों की सीमा को बढ़ा दिया गया तो कई वार्ड छोटे कर दिए। इन वार्डों में रहने वाले लोगों के वोट भी दूसरे वार्ड में कर दिए गए। निवर्तमान पार्षदों ने आपत्तियां भी जताईं। अब सरकार ने नए सिरे से वार्डबंदी किए जाने के निर्देश दिए हैं ताकि सभी वार्डों को एक समान किया जा सके। आबादी को नियम अनुसार वार्डों में बांटा जाए।
विज्ञापन


गांवों को शहर में मिलाने से बढ़ा दायरा
गांवों को शहर में शामिल किए जाने के बाद अब शहरी क्षेत्र भी काफी बढ़ गया है। इसके चलते शहर में जनसंख्या भी बढ़ी है। नगर परिषद द्वारा अब एक वार्ड को बढ़ा दिया जाएगा। कुछ समय पहले ही शहर सीमा से सटे बाहरी इलाकों को नगर परिषद की हद में शामिल किया गया है। ये पहले पंचायतें थीं। ऐसे में इन क्षेत्रों में विकास के रास्ते खुलेंगे, वहीं दूसरी ओर प्रॉपर्टी खरीद-बेच में भी आसानी होगी
विज्ञापन
विज्ञापन


यह एरिया नगर परिषद सीमा में होगा शामिल

नई वार्डबंदी में नगर परिषद की ओर से डबवाली रोड से सटे चत्तरगढ़पट्टी, हिसार रोड पर खैरपुर, वैदवाला, बाजेकां, कंगनपुर, खाजाखेड़ा और रानियां रोड स्थित रामनगरिया एरिया शामिल किया जाना है। हालांकि पहले हुई वार्डबंदी के दौरान इन क्षेत्राें में नए मतदाता 9338 जोड़े गए थे। हालांकि अब नए सिरे से वार्डबंदी के बाद सभी के वोट, वार्ड सहित अन्य जानकारी भी अपडेट होगी।



वार्डबंदी के बाद लोगों ने भी जताई थीं आपत्तियां, किसी अन्य वार्ड में शामिल कर दिए थे वोट
एक वर्ष पहले हुई वार्डबंदी के बाद नगर परिषद ने नई वोटर लिस्ट तैयार की थी। इसमें लोगों ने वोटर कार्ड पर वार्ड नंबर कोई ओर दर्ज किए जाने की शिकायत दी थी। शिकायत मिलने के बाद उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने जिला नगर आयुक्त किरण सिंह की ड्यूटी लगाकर लोगों की त्रुटियों संबंधित रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए थे। दो दिनों तक लगे कैंप में अलग-अलग वार्ड वासियों ने वोटर कार्ड किसी अन्य वार्ड में दर्ज किए जाने की शिकायतें दी थी। वहीं अब नई वार्डबंदी किए जाने को लेकर जिला नगर आयुक्त को इसका इंचार्ज बनाया गया है।




सरकार की ओर से दोबारा से वार्डबंदी किए जाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं। शहर में एक वार्ड की संख्या को बढ़ाकर 32 किया जाएगा। अब इसके लिए दोबारा से सर्वे करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए बीएलओ की बैठक बुलाई गई है। अब नए सिरे से ही वार्डाें की संख्या व नए वोटर कार्ड बनाए जाएंगे। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed