{"_id":"682b7840c609d72409003d55","slug":"the-walls-of-the-ponds-in-satarod-will-be-rebuilt-as-deficiencies-were-found-during-the-inspection-by-the-municipal-commissioner-hisar-news-c-21-hsr1005-629813-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सातरोड के जोहड़ों की चहारदीवारी दोबारा बनाई जाएगी, निरीक्षण में निगमायुक्त को मिली थीं कमियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सातरोड के जोहड़ों की चहारदीवारी दोबारा बनाई जाएगी, निरीक्षण में निगमायुक्त को मिली थीं कमियां
विज्ञापन
हिसार। सातरोड में चल रहे जोहड़ों के सुंदरीकरण के कार्य के तहत बनाई चहारदीवारी को तोड़कर दोबारा से बनाया जाएगा। निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारी को इस बारे में आदेश दिए हैं।
बता दें कि पिछले दिनों निगमायुक्त नीरज ने सातरोड में जोहड़ों के चल रहे सुंदरीकरण के कार्य का निरीक्षण किया था। इस दौरान जोहड़ों की चहारदीवारी के निर्माण में कुछ कमियां मिलीं। दरअसल ठेकेदार ने जोहड़ों के किनारों से कुछ दूरी के बाद चहारदीवारी का निर्माण कर दिया। यह देखकर निगमायुक्त ने संबंधित अधिकारी को आदेश दिया कि अगर जोहड़ के किनारों से मिट्टी खिसकती है तो इससे चहारदीवारी को भी खतरा हो सकता है। इस पर निगमायुक्त ने कहा कि जोहड़ के किनारों की खोदाई करके चहारदीवारी का निर्माण किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि खोदार्ठ करने में दलदली जमीन बाधा बन रही है। निगमायुक्त ने कहा कि जहां तक खोदाई संभव है, वहां तक खोदाई कर चहारदीवारी का निर्माण किया जाए।
इतनी आएगी लागत
जोहड़-लागत-डेडलाइन
मैथन-78.54 लाख रुपये-19 दिसंबर
रामसरा-2.65 करोड़ रुपये-19 दिसंबर
ढाब-3.32 करोड़ रुपये-23 दिसंबर
चहारदीवारी ठीक तरह से नहीं बना रखी। इस देखते हुए दोबारा से चहारदीवारी का निर्माण करवाने को कहा है। साथ ही काम को तय समय सीमा में भी करने को कहा गया है। - नीरज, निगमायुक्त