फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The United Farmers' Front held meetings in villages for the November 26 protest

Hisar News: संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 नवंबर के प्रदर्शन के लिए गांवों में कीं सभाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
The United Farmers' Front held meetings in villages for the November 26 protest
बरवाला। संयुक्त किसान मोर्चा और केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 26 नवंबर को होने वाले मजदूर-किसान प्रदर्शन की तैयारियों के लिए किसान नेताओं ने शनिवार को गांवों में सभाएं कीं। इस दौरान नेता गांव बालक, कंडूल, खैरी, किनाला समेत अन्य गांवों में पहुंचे और मजदूरों व किसानों को प्रदर्शन में शामिल होने का न्योता दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिला प्रधान मिया सिंह बिठमड़ा ने कहा कि कृषि में बढ़ते खर्च और घटती आमदनी से किसानों पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है, वहीं मजदूरों के पास पर्याप्त काम नहीं है। उन्होंने बताया कि 2021 में 13 महीने चले ऐतिहासिक किसान आंदोलन के बाद मोदी सरकार ने तीन कृषि कानून रद्द किए थे, लेकिन अन्य आश्वासन पर सरकार ने भरोसा नहीं निभाया।
विज्ञापन

मिया सिंह ने कहा कि इस साल हुई भारी बारिश से हिसार जिले के कई गांवों में पानी भर गया और 4 लाख 71 हजार एकड़ फसल खराब हुई। हजारों एकड़ में अगली फसल की बुआई भी मुश्किल है। मुख्यमंत्री ने मुआवजे का ऐलान किया था, लेकिन अभी तक किसी को राशि नहीं मिली है। इस अवसर पर रोहतास राजली, सत्यवान रेड्डू, पालेराम कंडूल, रमेश कुंडू, दिलबाग किनाला, ईश्वर सिंह, बंशी, पूर्व पंच ओमप्रकाश और सत्यवान ग्रोवर माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed