{"_id":"b919348f47b3964ce5f0bc1dbeacff24","slug":"the-team-threw-stones-at-eviction","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव
hisar
Updated Wed, 09 Jul 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
साकेत कॉलोनी में अवैध मकान को तोड़ने के लिए गई नगर निगम की टीम पर वहां की महिलाओं की ओर से ईंटों से हमला बोल दिया। ऐसे में निगम की टीम में आधी कार्रवाई करकर ही वापस चली आई। निगम की टीम जिस घर पर कार्रवाई करने गई थी उसी घर की महिलाओं सहित आसपास की महिलाओं ने भी निगम की टीम के सदस्यों को पहले तो गालियां दी और बाद में उन पर पत्थर बरसाए।
विज्ञापन
घटना में किसी टीम के किसी सदस्य को चोट नहीं आई है लेकिन कार्रवाई के बीच में से निगम की टीम को वापस लौटना पड़ा है। निगम की ओर से अतिक्रमम हटाने के लिए सचिव दीपक सूरा, एमई प्रवीण, बीआई संदीप, नायब तहसीलदार सहित पुलिसकर्मी साथ थे।
विज्ञापन
नगर निगम कमिश्नर एमएल कौशिक के आदेश के बाद निगम की टीम साकेत कॉलोनी स्थित गली में किसी अवैध मकान को तोड़ने गए थे। कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से निगम की टीम को पुलिस के जवान भी साथ भेजे गए थे। लेकिन जब टीम के सदस्यों ने कार्रवाई को शुरू करते हुए मकान की बाउंड्री वॉल तो गिरा दी। दीवार को टूटा देखकर मकान की महिलाएं घर से बाहर आ गई और महिलाओं ने टीम के सदस्यों को गालियां देना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद महिलाओं ने टीम के सदस्यों पर ईंट और पत्थर भी बरसाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
नगर निगम के सचिव दीपक सूरा ने बताया कि अतिक्रम हटाते समय वहां की महिलाओं ने गलत व्यवहार किया था। उन्होंने टीम के सदस्यों को गालियां दी थी। मामला महिलाओं का होने के कारण वहां कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। सूरा ने बताया कि उस समय हमारे साथ महिला पुलिस नहीं थी।
अतिक्रमण हटाने के लिए घर से गुजरती बिजली की लाइन भी परेशानी कर रही थी। जेसीबी को अतिक्रमण हटाने में इसी के कारण दिक्कत आ रही थी कि कहीं जेसीबी बिजली के तार से न छू जाए। सूरा ने बताया कि किसी अन्य दिन पावर कट कराकर वहां घर को तोड़ने की तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी। महिला पुलिस को भी साथ ले जाया जाएगा।