फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The Sun Unleashes Its Fury: Mercury Soars 2 Degrees in 24 Hours

Hisar News: सूरज ने दिखाया रौद्र रूप, 24 घंटे में 2 डिग्री उछला पारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The Sun Unleashes Its Fury: Mercury Soars 2 Degrees in 24 Hours
हिसार के बीकानेर चौक पर तेज धूप में अपना पसीना साफ करता ट्रैफिक कर्मचारी। 
हिसार। मई के पहले पखवाड़े तक सुस्त रहे सूर्यदेव ने सोमवार को रौद्र रूप दिखाया। सुबह आठ बजे से ही सड़कें तपने लगी। दिन चढ़ने के साथ हवा ने आग उगली और धरती भट्ठी सी तपने लगी। इसके असर से सीजन में पहली बार शहर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। अगले एक सप्ताह तक गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है।
विज्ञापन

सोमवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले अप्रैल में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। तापमान चढ़ने के साथ ही बिजली खपत 15 प्रतिशत बढ़ गई है। शहर में सुबह 8 बजे से ही गर्मी ने रंग दिखाने शुरू कर दिए थे। दोपहर 2 बजे तक धूप तल्ख हो गई और हवा बदन को झुलसाने लगी। इस दौरान बाजारों और सड़कों पर बहुत कम आवाजाही रही। दुपहिया सवार हाथ, मुंह और सिर ढककर गर्मी से बचाव के जतन करते दिखे। शाम छह बजे तक हवा में गर्मी का एहसास रहा। गर्मी के कारण घरों में कूलर भी असहाय नजर आए।
विज्ञापन

मई के पहले 15 दिन तापमान सामान्य या इससे कम रहा
जिले में मई के पहले 15 दिन तापमान सामान्य या इससे कम रहा। 16 मई से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। दोपहर में गर्म हवा चलने से राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार 25 मई को पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा लेकिन उससे अधिक राहत की उम्मीद नहीं है। अगले एक सप्ताह में तापमान 45 से 46 डिग्री तक रहने के आसार बन रहे हैं। इस बार मार्च, अप्रैल और मई के शुरुआती दिनों में हुई बारिश-ओलावृष्टि के कारण तापमान काफी हद तक नियंत्रित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली खपत में एकाएक बढ़ोतरी
शहर में 15 मई तक रोजाना 85 लाख यूनिट बिजली की खपत हो रही थी। 17 मई को यह आंकड़ा 99 लाख को पार कर गया । सबसे अधिक खपत घरेलू क्षेत्र में बढ़ी है। आने वाले दिनों में यह और बढ़ने के आसार हैं। इससे फीडर लाइनों पर लोड बढ़ेगा और कट भी लगेंगे।

अप्रैल माह में भी कंबल ओढ़ कर सोए
इस बार अप्रैल तापमान में उतार-चढ़ाव वाला रहा था। पहले सप्ताह में लगातार बारिश व पहाड़ी एरिया में बर्फबारी के कारण दिन व रात के तापमान में रिकॉर्ड गिरावट आई थी। अधिकतम तापमान सामान्य तौर छह से सात डिग्री सेल्सियस कम हो गया। रात का तापमान भी गिरा था। इसके चलते लोग कंबल ओढ़ कर सोने पर मजबूर हुए थे। अप्रैल का सबसे ठंडा दिन 7 अप्रैल रहा। इस दिन अधिकतम तापमान (29.2) 2025 की 7 अप्रैल (41.9) की तुलना में करीब 12 डिग्री कम रहा। 7 अप्रैल 2025 को रात का तापमान 20.3 डिग्री था जबकि इस बार 7 अप्रैल को 14.5 रिकॉर्ड किया गया। इस लिहाज से न्यूनतम तापमान भी 6 डिग्री कम दर्ज किया गया था। 23 अप्रैल को दिन का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो अप्रैल का सबसे गर्म दिन रहा।


घर से हाथ-मुंह-सिर ढककर निकलें
गर्मी की चपेट से बचने के लिए घर से निकलते वक्त हाथ, मुंह और सिर कपड़े से ढककर निकलें। खाली पेट न रहें। दिन में अधिक से अधिक तरल पेय पदार्थों का सेवन करते रहें। छाछ-नींबू पानी, फलों का ज्यूस, सत्तू का शरबत इस मौसम में डिहाइड्रेशन से बचाने में बेहद कारगर रहते हैं।
पिछले 10 दिन का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
1 मई 39.9---22.1
2 मई 38.5---21.7
3 मई 41.5----26.9
4 मई 35.8----23.9
5 मई 31.1----19.9
6 मई 33.9---19.6
7 मई 35.9--19.5
8 मई 35.9---19.6
9 मई 36.4--20.8
10 मई 37.3-22.8
----
अप्रैल में पहले पांच दिन का तापमान
तिथि
अधिकतम न्यूनतम
1 अप्रैल
30.8
17.2
2 अप्रैल
36.1
18.2
3 अप्रैल
30.9
19.6
4 अप्रैल
32.6
17.9
5 अप्रैल
32.4
16.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed