फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The students shown in the video said making someone do the 'murga' was not a punishment but a game, Renu Bhatia, Chairperson of the Women's Commission, visited Jagan's government school.

Hisar News: वीडियो में दिख रही छात्राओं ने कहा सजा नहीं खेल था मुर्गा बनाना, महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया पहुंचीं जगान के सरकारी स्कूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
The students shown in the video said making someone do the 'murga' was not a punishment but a game, Renu Bhatia, Chairperson of the Women's Commission, visited Jagan's government school.
जगान के सरकारी स्कूल में जांच के लिए पहुंचीं हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू। 
हिसार। अग्रोहा के गांव जगान स्थित राजकीय हाई स्कूल में छात्राओं को मुर्गा बनाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। जांच के लिए सोमवार को हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया स्कूल पहुंचीं। उनके सामने वीडियो में दिख रहीं छात्राओं ने इसे सजा नहीं बल्कि खेल बताया। इस मामले में गठित चार सदस्यीय कमेटी 12 मार्च को जांच करेगी।
विज्ञापन

भाटिया ने प्राचार्य, शिक्षकों, छात्राओं व उनके अभिभावकों से बातचीत की। वीडियो में मुर्गा बने दिख रहीं 10वीं की छात्राओं ने कहा कि उन्हें सजा के तौर पर मुर्गा नहीं बनाया गया था बल्कि वे खेल खेल रही थीं। इस पर भाटिया ने साफ कहा कि चाहे इसे खेल बताया जाए या सजा, बच्चों को मुर्गा बनाना किसी भी सूरत में सही नहीं है। स्कूलों में बच्चों को न तो इस तरह के खेल खिलाएं और न ही ऐसी सजा दी जानी चाहिए। बच्चों के लिए कई अन्य सकारात्मक गतिविधियां और खेल सुविधाएं हैं। शिक्षकों को उन्हीं पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

शिक्षिका ने ही बनाया वीडियो

जांच के दौरान सामने आया कि वीडियो स्कूल की ही एक शिक्षिका की ओर से बनाया गया था। महिला आयोग ने संबंधित शिक्षिका को भी पूछताछ के लिए बुलाने की बात कही है ताकि पूरे घटनाक्रम की सच्चाई का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला



जगान स्कूल का एक वीडियो हाल ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें कुछ छात्राओं को मुर्गा बनाकर स्कूल परिसर में घुमाते दिखाया गया। यह वीडियो 3 या 4 अक्तूबर 2025 का है। इस पर संज्ञान लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने 5 मार्च को चार सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया था। कमेटी 12 मार्च को स्कूल पहुंचकर मामले की जांच करेगी।


सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े

स्कूल में निरीक्षण के दौरान सामने आया कि सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं। रेनू भाटिया ने गांव के सरपंच को निर्देश दिए कि कैमरे लगाने वाली एजेंसी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द कैमरे लगवाए जाएं। उन्होंने कहा कि केवल स्कूल ही नहीं बल्कि गांव की चौपाल, मुख्य रास्तों और मोहल्लों के प्रवेश द्वारों पर भी कैमरे होने चाहिए। सरपंच ने आश्वासन दिया कि 2 से 4 दिनों के भीतर कैमरे फिर से चालू कर दिए जाएंगे। भाटिया ने कहा कि हर स्कूल में प्रशासनिक स्टाफ में समय-समय पर बदलाव होना चाहिए। कम से कम छह महीने या एक साल में जिम्मेदारियों का रोटेशन होना चाहिए ताकि अन्य शिक्षकों को भी मौका मिले और स्कूलों में गुटबाजी की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed