फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The sports competition conveyed the message of fitness and camaraderie.

Hisar News: खेल प्रतियोगिता से दिया फिटनेस और भाईचारे का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The sports competition conveyed the message of fitness and camaraderie.
​खिलाड़ियों के साथ कोच व अन्य। 
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) ने भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) केंद्र के सहयोग से मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में 29 से 31 अगस्त तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य खेल भावना, फिटनेस और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना था।
विज्ञापन

तीन दिवसीय आयोजन की शुरुआत कुलपति प्रो. विनोद कुमार वर्मा के संबोधन से हुई। उन्होंने कहा कि खेल जीवन को अनुशासित करने, सहयोग की भावना और टीम वर्क को मजबूत करने का माध्यम हैं। पहले दिन एक घंटा मैदान में थीम के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ और लुवास एवं साई स्टाफ के बीच वॉलीबाल मैच हुआ। दूसरे दिन नींबू रेस व अन्य मनोरंजक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंतिम दिन साइकिल रैली का आयोजन हुआ, जिसे निदेशक छात्र कल्याण डॉ. सज्जन सिहाग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में छात्रों और स्टाफ ने फिटनेस का संदेश दिया। इसके बाद पदक वितरण समारोह हुआ, जिसमें डॉ. सिहाग ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक छात्र कल्याण डॉ. देवेंद्र बिधान, खेल प्रभारी डॉ. यशवंत सिंह तथा साई केंद्र के कोच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed