{"_id":"620e9b018a01c100543ba798","slug":"the-speeding-car-first-hit-the-e-rickshaw-and-then-the-parked-car-hisar-news-hsr6245778195","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने पहले ई-रिक्शा और फिर खड़ी कार में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने पहले ई-रिक्शा और फिर खड़ी कार में मारी टक्कर
विज्ञापन
हिसार- टक्कर मारने वाली कार को ले जाते पुलिस कर्मी
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सेक्टर-14 में वीरवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने पहले ई रिक्शा को फिर घर के बाहर लगे पेड़ को उखाड़ते हुए दूसरी कार में टक्कर मारी। हादसे के बाद भीड़ ने आरोपी कार चालक को पकड़ के पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, घायल आजाद नगर निवासी ई-रिक्शा चालक राजेश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने कार चालक सेक्टर-16, 17 निवासी राहुल के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
मुंह पर कांच के शीशे उछल कर आए
सेक्टर-14 में रहने वाली योगिता ने बताया कि वह दोपहर को बेटे को लेने आई थी। मकान नंबर 1385 के पास खड़ी थी। इसी दौरान देखा कि एक प्राइवेट स्कूल की तरफ से काले रंग की एक कार तेज गति से आ रही है। जैसे ही वह टी प्वाइंट के पास पहुंची तो उसने एक ई रिक्शा में टक्कर मारी। ई रिक्शा के दो हिस्से में टूट गई। ई-रिक्शा चालक सड़क पर लहूलुहान हालत में था। उसके बाद कार चालक ने एक घर के बाहर खड़े पेड़ को टक्कर मारी उसे तोड़ते हुए दूसरी कार से जा टकराई। योगिता ने बताया कि अगर बिजली का खंभा नहीं होता तो कार चालक मुझे भी टक्कर मार देता। वहीं वीना ने बताया कि वह घर के बाहर खड़ी थी। अचानक एक कार ने दूसरी कार को टक्कर मारी। शीशे के टुकड़े मेरे मुुंह पर आकर लगे। मंजू गर्ग ने बताया कि घर के बाहर कार खड़ी थी। दोपहर को अचानक तेज आवाज सुनाई दी। घर के बाहर आकर देखा तो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त थी। कार के ऊपर पेड़ गिरा हुआ था। काले रंग की कार साथ में खड़ी थी, जिसने गाड़ी में टक्कर मारी। उनका कहना है कि यहां पर अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती है। सड़क पर कोई ब्रेकर नहीं बना हुआ।

हादसे के बाद मौके पर टूटी पड़ी ई रिक्शा- फोटो : Hisar
विज्ञापन