फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The SP examined the working of the Narnaund police station, advised respectful treatment of complainants and timely action.

Hisar News: एसपी ने परखी नारनौंद थाने की कार्यप्रणाली, शिकायतकर्ता से सम्मानजनक व्यवहार और समय पर कार्रवाई की दी नसीहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
The SP examined the working of the Narnaund police station, advised respectful treatment of complainants and timely action.
नारनौंद। पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन ने वीरवार को थाना नारनौंद का औचक निरीक्षण कर थाने की व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना रिकॉर्ड, मालखाना, आपराधिक रजिस्टर, साइबर डेस्क और महिला सहायता डेस्क की स्थिति का विस्तार से अवलोकन किया। साथ ही मुंशी कक्ष, कंप्यूटर रूम और वायरलेस कक्ष में उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की।
विज्ञापन

एसपी ने थाना प्रबंधक को सख्त निर्देश दिए कि थाने में आने वाली हर शिकायत का समय पर इंद्राज किया जाए और उसकी त्वरित व निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता के साथ सम्मानजनक व्यवहार जरूरी है, ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास बना रहे। सभी शिकायतों का समाधान तय समय सीमा में किया जाए। अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने गश्त बढ़ाने, लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने थाने में दर्ज अभियोगों की फाइलों की गहराई से पड़ताल की और अनुसंधानकर्ताओं से केसों में प्रगति रिपोर्ट ली।
विज्ञापन

साफ-सफाई और रिकॉर्ड प्रबंधन पर जोर
एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड के सुरक्षित रखरखाव और जब्त वाहनों के मामलों के शीघ्र समाधान पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने जवानों के रहने-सहन की स्थिति, मैस की व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए पुलिस कर्मचारियों को स्वच्छता बनाए रखने और ईमानदारी से ड्यूटी निभाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि थाने में पारदर्शी कार्यप्रणाली अपनाई जाए, जिससे आमजन को न्याय और सुरक्षा की भावना मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed