फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The soldier raped the girl and made a video and also extorted money from her

Hisar News: फौजी ने युवती से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, रुपये भी ऐंठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
The soldier raped the girl and made a video and also extorted money from her
हिसार। गांव भगाना निवासी फौजी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर एक युवती को पिला दिया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। आरोप हैकि बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और रुपये भी ऐंठ लिए। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 3 अक्तूबर 2023 को आंखों का इलाज करवाने के लिए अस्पताल आई थी। इस दाैरान गांव भगाना निवासी राहुल फौजी से मुलाकात हुई। वह भी अस्पताल में उपचार के लिए आया था। इस दाैरान उसने युवती से उसका मोबाइल नंबर ले लिया और बातचीत शुरू हो गई। 4 दिसंबर 2024 को राहुल ने मिलने के लिए हिसार बुलाया। इसके बाद एक होटल में ले गया और कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। इसके बाद वह बेसुध हो गई। जब होश आया तो पता चला कि राहुल ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


आरोपी ने ब्लैकमेल कर चंडीगढ़, दिल्ली, रोहतक, हिसार, राजस्थान ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 12 मार्च 2025 को राहुल उसे सालासर के पास एक होटल में ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। इस दाैरान उसकी तबीयत बिगड़ी तो उदयपुर के अस्पताल में इलाज कराया। आरोपी से तंग आकर जब वह उसके गांव में परिजनों को शिकायत करने गई तो उन्होंने कहा कि उनके लड़के की कोई गलती नहीं है और धक्के मारकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। अब पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed