फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The shopkeeper was selling sporting goods by putting the company's mark, the company hit, the goods were recovered in the guerilla action

कंपनी का मार्का लगाकर दुकानदार बेच रहा था खेल का सामान कंपनी ने मारा, छापामार कार्रवाई में सामान बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
The shopkeeper was selling sporting goods by putting the company's mark, the company hit, the goods were recovered in the guerilla action
हिसार। गुरुग्राम की एक स्पोर्ट्स कंपनी के अधिकारी ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस के साथ मिलकर एमसी-डीसी मार्केट की एक दुकान पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने कंपनी का मार्का लगा खेल का नकली सामान बरामद किया है। इस संबंध में कंपनी के जांच अधिकारी अमनप्रीत ने अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दुकानदार अमित मेहता के खिलाफ कॉपीराइट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कंपनी के जांच अधिकारी अमनप्रीत ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि शहर के एमसी-डीसी मार्केट में एक दुकानदार कंपनी का मार्का लगाकर खेल का नकली सामान बेचा जा रहा है। कार्रवाई के दौरान दुकान से 13 डिब्बे लेदर गेंद के मिले हैं। हर डिब्बे में 6 लेदर की गेंद हैं और उन पर एसजी कंपनी का मार्का लगा हुआ है। इसके अलावा 17 वालीबाल मिली जिन पर नीवा कंपनी का मार्का लगा है। चार बड़े और दो छोटे बैट मिले हैं जिन पर एसजी कंपनी का मार्का लगा है। जब दुकानदार अमित मेहता से कंपनी का लाइसेंस और अन्य कागज मांगे तो वह कुछ नहीं दिखा सका। एसआई प्रदीप का कहना है कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed