फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The second slip was put to demand 20 lakh extortion from the cottonseed trader, three accused were caught

खल बिनौला व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगने के लिए दूसरी पर्ची डाली, तीन आरोपी पकड़े गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
The second slip was put to demand 20 lakh extortion from the cottonseed trader, three accused were caught
हिसार। सरसाना गांव के खल बिनौला व्यापारी की दुुकान पर पर्ची डालकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में सदर थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सरसाना निवासी मुनीष, ईश्वर और दांग खुर्द निवासी मुकेश शामिल हैं। रविवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा। इस संबंध में सरसाना निवासी सीताराम ने 25 जून को सदर थाना में शिकायत दी थी। आरोपियों ने एक जुलाई की रात को दूसरी पर्ची डाली थी।
विज्ञापन

ईश्वर की दुकान पर बैठकर रची साजिश
सदर थाना प्रभारी मनदीप ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान सामने आया कि सरसाना निवासी ईश्वर की गांव में सैलून है। दांग खुर्द निवासी मुकेश सरसाना गांव का भांजा है। तीनों ने मिलकर ईश्वर की दुकान पर बैठकर पर्ची डालकर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगने की साजिश रची। मुनीष ने रुपये मांगने की चिट्ठी लिखी थी। उसके बाद मुनीष और ईश्वर बाइक से सरसाना गांव निवासी सीताराम की खल बिनौले और किराना की दुकान के बाहर पहुंचे थे। बाइक से उतरने के बाद लिखी हुई पर्ची शटर में फंसा दी थी। शुक्रवार रात को दोबारा से पर्ची डालकर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। पूछताछ के दौरान सामने आया कि एशोआराम की जिंदगी जीने के लिए पर्ची डालकर बीस लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने आरोपियों से बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

यह था मामला
सरसाना निवासी सीताराम ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि 24 जून की रात को मेरी दुकान में कोई पर्ची डाल गया। जिस पर लिखा हुआ था कि सेठ जी राम-राम, आपका बहुत बड़ा कारोबार है। आपके पास बहुत धन है। अगले 5 दिन में 20 लाख रुपये तैयार रखना अगली पर्ची तक । अगली पर्ची 5 दिन बाद कभी भी आ सकती है अगर कोई होशियारी की तो जान से मार दूंगा व पुलिस में खबर करने की भी मत सोचना। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed