{"_id":"614b66838ebc3efad7248679","slug":"the-roof-of-the-warehouse-collapses-on-agroha-marg-in-barwala-one-worker-killed-two-injured-hisar-news-hsr6124472191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरवाला के अग्रोहा मार्ग पर गोदाम की छत गिरी, एक मजदूर की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरवाला के अग्रोहा मार्ग पर गोदाम की छत गिरी, एक मजदूर की मौत, दो घायल
विज्ञापन
गोदाम की गिरी छत।
- फोटो : Hisar
बरवाला।
शहर के अग्रोहा रोड पर स्थित डीटीएच प्लाईवुड गोदाम की बुधवार सुबह बारिश के चलते छत गिर गई। छत का मलबा गोदाम में काम कर रहे गांव बालक निवासी अंकित, सुरेंद्र व दर्शन के ऊपर आ गिरा। हादसे में 23 वर्षीय अंकित की मौत हो गई। जबकि सुरेंद्र व दर्शन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हिसार के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने अंकित के पिता सीयाराम के ब्यान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। प्लाइवुड के जिस गोदाम में तीनों मजदूर कामकर रहे थे। वह गोदाम अनाज मंडी निवासी धर्मवीर उर्फ ढालू का है।
जानकारी अनुसार अंकित, सुरेंद्र, दर्शन व जिया लाल गोदाम में काम करने के लिए बुधवार सुबह आए थे। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी। अंकित, सुरेंद्र व दर्शन गोदाम के अंदर काम कर रहे थे कि अचानक तेज धमाके के साथ गोदाम की करीबन 50 फीट लंबी व 22 फीट चौड़ी छत नीचे आ गिरी। तीनों मजदूर छत के मलबे के नीचे दब गए। धमाके के साथ गिरी छत की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे व मलबे में दबे तीनों मजदूरों को निकाला। उपचार के लिए गंभीर रूप से घायल हुए अंकित, सुरेंद्र व दर्शन को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने अंकित को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुरेंद्र व दर्शन को अधिक चोटें लगने के कारण हिसार के नागरिक अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। गोदाम की छत के मलबे में एक बाइक व अन्य सामान भी क्षतिग्रस्त होगया।