{"_id":"68ded0c6cca65f733e0bdc8c","slug":"the-roadways-administration-has-discontinued-bus-services-for-kendriya-vidyalaya-and-army-school-hisar-news-c-21-hsr1005-721999-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: केंद्रीय विद्यालय व आर्मी स्कूल के लिए रोडवेज प्रशासन ने बंद की बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: केंद्रीय विद्यालय व आर्मी स्कूल के लिए रोडवेज प्रशासन ने बंद की बस सेवा
विज्ञापन
हिसार। केंद्रीय विद्यालय और आर्मी पब्लिक स्कूल के छात्रों के लिए रोडवेज विभाग की ओर से चल रही विशेष बस सेवा एक अक्तूबर से बंद कर दी गई है। रोडवेज प्रशासन का कहना है कि बसों में सीसीटीवी कैमरे और महिला सहायक कर्मचारी न होने के कारण यह सेवा रोकनी पड़ी। सेवा बंद होने से आम अभिभावकों की परेशानी बढ़ गई है।
दोनों स्कूलों की ओर से छात्रों को बस सुविधा केवल आर्मी में कार्यरत जवानों के बच्चों के लिए दी जाती है। आम नागरिकों के बच्चों के लिए स्कूल की ओर से कोई बस सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती। ऐसे में रोडवेज विभाग ने ही विशेष रूप से बसें चलाकर इन बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने की व्यवस्था की थी। बसें छात्रों को स्कूल छोड़ने के बाद लोकल रूटों पर सवारियां ढोती थीं और छुट्टी के समय छात्रों को उनके घरों तक छोड़ती थीं।
-- -- -- --
इन कारणों से रोकी गई बस सेवा
रोडवेज प्रशासन के अनुसार सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत हर स्कूल बस में सीसीटीवी कैमरे और महिला सहायक कर्मचारी होना जरूरी है। मगर रोडवेज बसों में ये दोनों सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में बसें पॉलिसी के मानकों पर खरी नहीं उतरतीं। इसी कारण से केंद्रीय विद्यालय और आर्मी पब्लिक स्कूल के लिए उपलब्ध बस सेवा को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
-- -- -- --
इस बारे में स्कूल प्रशासन को करीब दो माह पहले ही अवगत करवा दिया गया था। अभिभावक बस सेवा बहाल करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन नियमानुसार हम इसका संचालन शुरू नहीं कर सकते।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, हिसार डिपो।