{"_id":"67102f19e297052d610755c4","slug":"the-ransom-demand-investigation-was-handed-over-to-the-cia-hisar-news-c-21-hld1018-486222-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बनभौरी में यूपी के मजदूरों से मारपीट व फिरौती मांगने की जांच सीआईए को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बनभौरी में यूपी के मजदूरों से मारपीट व फिरौती मांगने की जांच सीआईए को सौंपी
Thu, 17 Oct 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
हिसार में पुलिस अधीक्षक से मिलने जाते बनभौरी मामले के पीड़ित व भीम आर्मी के सदस्य।
हिसार। गांव बनभौरी में जिला मुजफ्फरनगर यूपी के प्रवासी मजदूरों से मारपीट और फिरौती मांगने के मामले की जांच अब सीआईए करेगी। इसके बाद पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए नागरिक अस्पताल में चल रहा भीम आर्मी का धरना समाप्त कर दिया गया। एसपी दीपक सहारण ने भरोसा दिलाया कि सभी आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पीड़ितों ने भीम आर्मी का आभार जता धरना समाप्त कर दिया।
भीम आर्मी के नेता संतलाल आंबेडकर, अमित जाटव, प्रदीप यादव, जयवीर गोदारा के नेतृत्व में पीड़ित मजदूरों ने बुधवार को एसपी दीपक से मुलाकात की। पीड़ित मजदूरों ने कहा कि अत्याचार करने वाले 15 आरोपी अब खुलेआम घूम रहे हैं। घटना के छह दिन बाद भी जांच अधिकारी की लापरवाही के कारण केवल चार आरोपी ही पकड़े जा सके हैं।
पीड़ितों ने कहा कि गांव बनभौरी के ही कुछ लोग आरोपी पक्ष से मिले हैं। ये लोग लगातार डराकर और लालच देकर राजीनामे का दबाव बना रहे हैं। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पुलिस और आरोपियों की मिलीभगत से बरवाला थाने की महिला पुलिसकर्मी ने छेड़छाड़ और छीना-झपटी का केस दर्ज करवाया था, जो जांच में झूठा पाया गया। वह बिना सुरक्षा अस्पताल में धरना दे रहे थे। धरना स्थल पर मंगलवार रात पहुंचे दो लोगों ने चाकू की नोक पर पीड़ित दलीप से लूटपाट की। एसपी ने सभी आरोपियों को पकड़ने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।