फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The rain of Sawan... The roads of the city are submerged in rain for the second consecutive day

Hisar News: सावन की झड़ी... लगातार दूसरे दिन बारिश से डूबी शहर की सड़कें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
The rain of Sawan... The roads of the city are submerged in rain for the second consecutive day
बड़वाली ढाणी के पास जलभराव के बीच से गुजरती कार।
हिसार। मानसून सीजन में शहर में पहली बार लगातार दूसरी दिन बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं प्रशासन के पानी निकासी के दावे फेल होने से शहर की सड़कें डूब गई, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रात तक मुख्य मार्गों व कॉलोनियों में जलभराव नजर आया। ज्यादा जलभराव होने के कारण कई वाहन बंद हो गए और वाहन चालक धक्का लगाते दिखे। इसके अलावा मुख्य चौक-चौराहों पर जाम लग गया।
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश से निचले इलाकों में घरों में भी पानी घुस गया। इस कारण से उन घरों में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में जलभराव के हालात देखकर जनस्वास्थ्य विभाग के जल निकासी के सभी प्रबंध फेल होते नजर आए। बता दें कि इससे पहले शनिवार को भी दोपहर बाद हुई बारिश से सारा शहर जलमग्न हो गया था।
विज्ञापन

इन इलाकों में जलभराव :दिल्ली रोड, राजगढ़ रोड, कैमरी रोड, मिल गेट रोड, बालसमंद रोड, तोशाम रोड सभी मुख्य मार्गों पर बारिश से जलभराव हो गया। वहीं कॉलोनियों की बात करें तो अर्बन एस्टेट टू, मॉडल टाउन, बैंक कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, पीएलए, पटेल नगर, सेक्टर 15, हाउसिंग बोर्ड, जवाहर नगर, नवदीप कॉलोनी, आजाद नगर, सैनियान मोहल्ला, महावीर कॉलोनी, बड़वाली ढाणी, 12 क्वार्टर एरिया, मिल गेट एरिया, सेक्टर 14, हाउसिंग बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसाती लाइन की मरम्मत के काम में बारिश बनी बाधा
उधर, घोड़ा फार्म रोड पर क्षतिग्रस्त हुई बरसाती लाइन की मरम्मत का काम रविवार को भी जारी रहा। हालांकि बारिश के कारण मरम्मत के काम में बाधा आ रही है। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई संजय दूहन के मुताबिक अगर बारिश बाधा नहीं डालती है तो यह कार्य दो से तीन दिन में पूरा हो जाएगा।

जरा सी बारिश में ही पानी-पानी हुआ पूरा शहर : श्योराण

हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण ने कहा कि जरा सी बारिश ने नेताओं के बड़े-बड़े दावों की पोल खोल कर रख दी है। पूरा शहर बारिश के पानी में डूब गया है। हिसार में हवाई जहाज उड़ाने की हवा-हवाई बातें छोड़कर यदि कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता जमीनी स्तर पर कुछ काम कर देते तो आज शहर के यह हालात नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed