फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The purpose of widening the road is to benefit the colonizers: Teluram Jangra

रास्ता चौड़ा करने का मकसद कॉलोनाइजरों को लाभ पहुंचाना : तेलूराम जांगड़ा

Fri, 18 Jul 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 18 Jul 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
The purpose of widening the road is to benefit the colonizers: Teluram Jangra
हांसी। दिल्ली रोड पर श्री राम शरणम आश्रम से ढाणी कुंदनापुर की तरफ जाने वाले रास्ते को एक करोड़ रुपये की लागत से चौड़ा करने को लेकर विवाद हो गया है। पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य व कांग्रेस नेता तेलूराम जांगड़ा ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता कर आरोप लगाया है कि रास्ता चौड़ा करने का फैसला कॉलोनाइजरों को लाभ पहुंचाने के मकसद से किया गया है।
विज्ञापन

साथ ही आरोप लगाया कि कॉलोनाइजर सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़ा है। इसलिए उसके प्लॉट बिकवाने के लिए रास्ता चौड़ा करवाया जा है। कांग्रेस नेता जांगड़ा ने कहा कि इस रोड को चौड़ा करने के लिए गांव ढाणी सांकरी, ढाणी पुरिया, ढाणी गुजरान, सैनीपुरा और धर्मपुरा के प्रस्ताव लिए गए हैं। प्रस्ताव में लिखा गया है कि इन गांवों के किसान इस रास्ते से सब्जियां लेकर मंडी में आते हैं। रास्ता तंग व खराब होने की वजह से उन्हें परेशानी होती है। लेकिन ढाणी पुरिया, ढाणी सांकरी और ढाणी ठाकरिया के लोगों का सब्जी मंडी में जाने का यह रास्ता नहीं है। जबकि इस रूट पर लगने वाले गांव ढाणी कुंदनापुर, ढाणी केंदू और रिछपुरा की पंचायतों का कोई प्रस्ताव नहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दीन दयाल योजना के तहत आवासीय क्षेत्र बनाने के लिए लोकनिर्माण विभाग की कम से कम 33 फीट की सड़क होनी जरूरी है। यह रास्ता फिलहाल केवल 12 फीट का है। इस रोड को लोकनिर्माण विभाग को सौंप दिया है, अब इसे चौड़ा किया जाएगा। यहां पर एक धार्मिक स्थल की चहारदीवारी आती है, उसे भी रास्ते से हटाया जाएगा। बीते दिनों यहां पर कचरा हटा कर ग्रीन बेल्ट का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed