{"_id":"65d26e9be8629d2323072e85","slug":"the-public-is-bearing-the-brunt-hisar-news-c-126-1-shsr1012-113756-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधियों की बेरुखी का खामियाजा भुगत रही जनता : सांगवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधियों की बेरुखी का खामियाजा भुगत रही जनता : सांगवान
Mon, 19 Feb 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी के गांव हिंडोल में ग्रामीणों के साथ पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान।
चरखी दादरी। पूर्व सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान ने रविवार को गांव हिंडोल में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास के प्रति जनप्रतिनिधियों की बेरुखी का खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है। उनके मंत्री काल के दौरान दादरी क्षेत्र में रिकाॅर्ड विकास करवाया गया था जिसका फायदा आमजन को मिल रहा है। इस समय गांवों के साथ शहरी क्षेत्र में लोगों का दर्द देखा नहीं जा रहा है।
ग्रामीणों ने पूर्व मंंत्री सांगवान से नहरी पानी की आपूर्ति बढ़ाने की मांग की। किसानों ने कहा कि नहरी पानी न आने से फसलें खराब हो रही हैं। पेयजल के लिए भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व मंत्री सांगवान ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वे अधिकारियों के माध्यम से जनसमस्याओं का समाधान करवाने का भरसक प्रयास करेंगे।
ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री से आगामी चुनाव लड़ने का आह्वान कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। सांगवान ने कहा कि वे अभी गांवों में जाकर लोगों की राय ले रहे हैं। रायशुमारी के बाद ही वे अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में फैसला लेंगे। इस मौके पर पूर्व सरपंच रामपाल, पवन कुमार, सुरेंद्र, इंद्रपाल सिंह, प्रमोद शर्मा, पदम कुमार, श्रीकांत, मनोज भारद्वाज, वीर सिंह फौजी आदि मौजूद रहे।