{"_id":"6851a4b40078ee4379017bf6","slug":"the-problem-of-waterlogging-will-remain-the-same-at-the-bus-stand-roadways-did-not-deposit-rs-10-lakh-to-the-public-health-department-hisar-news-c-21-hsr1005-649105-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बस स्टैंड पर जस की तस रहेगी जलभराव की समस्या, रोडवेज ने जनस्वास्थ्य विभाग को जमा नहीं करवाए 10 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बस स्टैंड पर जस की तस रहेगी जलभराव की समस्या, रोडवेज ने जनस्वास्थ्य विभाग को जमा नहीं करवाए 10 लाख रुपये
Tue, 17 Jun 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 17 Jun 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
हांसी बस स्टैंड पर भरे पानी से गुजरती हुई महिलाएं।
हांसी। मंगलवार सुबह हुई बारिश के बाद बस स्टैंड पर जलभराव हो गया। शाम तक पानी की निकासी नहीं हुई, जिससे बस स्टैंड पर आने वाले यात्री परेशान हुए। इधर बस स्टैंड पर जलभराव की समस्या के अस्थाई समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग से करीब 10 लाख रुपये मांगें हैं। लेकिन रोडवेज ने अभी तक यह राशि विभाग को जमा नहीं करवाई गई है। इसके चलते विभाग ने बस स्टैंड पर पानी की निकासी के लिए प्रबंध करने से मना कर दिया है।
बारिश के बाद शहर के सभी क्षेत्रों से पानी की निकासी हो गई। लेकिन बस स्टैंड का लेवल सड़क से नीचा होने के कारण हर बार की तरह यहां से पानी की निकासी नहीं हुई। बस स्टैंड पर जलभराव होने से बसें बस स्टैंड के बाहर की रुकी। इसके चलते शहर के अंदर से गुजरने वाले हाईवे पर दिनभर जाम रहा। सवारियों को भी मजबूरन बस स्टैंड से बाहर सड़क पर खड़ा होना पड़ा। देर शाम तक बस स्टैंड पर पानी भरा रहा।
बता दें कि बस स्टैंड पर जलभराव की समस्या का समाधान निकालने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने एक महीना पहले बस स्टैंड का निरीक्षण किया था। जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान निकालने के लिए बस स्टैंड से तोशाम चुंगी तक बरसाती नाला डालने की योजना बनाई थी। वहीं अस्थाई रूप से समाधान के लिए बस स्टैंड पर पानी की निकासी के लिए बनाए गए टैंक, सीवरेज लाइन की सफाई, मोटर की मरम्मत करवाने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने निरीक्षण के बाद इस कार्य के लिए 9.58 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर रोडवेज को दिया था। लेकिन रोडवेज ने अभी तक न ही पत्र का जवाब दिया और न ही यह राशि जमा करवाई। इसके चलते योजना धरी की धरी रह गई।
इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बस स्टैंड से तोशाम चुंगी तक अलग से स्टॉर्म वाटर लाइन डालने की योजना बनाई थी। इस योजना पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होने हैं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार तोशाम चुंगी से जाने वाली डिस्पोजल की लाइन में इस स्टॉर्म वाटर लाइन को जोड़ा जाएगा, ताकी वहां से पानी की निकासी जल्दी हो सके।
इस लाइन में अलग से कोई कनेक्शन नहीं होगा। विभाग के अधिकारियों ने यह एस्टीमेट अभी रोडवेज को नहीं भेजा है। क्योंकि इस कार्य में समय अधिक लगेगा। ऐसे में अधिकारियों ने पहले अस्थाई प्रबंध करने की योजना बनाई थी। इससे पानी की निकासी का जल्दी प्रबंध हो सकेगा। क्योंकि मानसून सीजन सिर पर है।
हमने बस स्टैंड से पानी की निकासी से दो एस्टीमेट बनाए थे। रोडवेज को अभी 9.58 लाख रुपये का एस्टीमेट भेजा था। इसमें वहां पर कुछ कार्य किए जाने थे, जिससे पानी की निकासी जल्दी हो जाती। लेकिन अभी तक रोडवेज की तरफ से राशि जमा नहीं करवाई गई है। तोशाम चुंगी तक अलग से स्टॉर्म वाटर लाइन डालने की भी योजना है।
- संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।