{"_id":"63485f9b83fd561c02619c84","slug":"the-potter-society-should-get-full-political-stake-the-square-should-be-named-as-guru-daksha-hisar-news-hsr644548076","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुम्हार समाज को पूरी राजनीतिक हिस्सेदारी मिले, चौक का नाम गुरु दक्ष किया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुम्हार समाज को पूरी राजनीतिक हिस्सेदारी मिले, चौक का नाम गुरु दक्ष किया जाए
विज्ञापन
हिसार- अमर उजाला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेते कुम्हार समाज के गणमान्य
- फोटो : Hisar
हिसार। प्रदेश में करीब 8 प्रतिशत आबादी होने के बाद भी कुम्हार दक्ष प्रजापति समाज को उनकी राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिल रही। लोकसभा, विधानसभा से लेकर पंचायत तक सभी स्तर पर पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाए। एचएयू के गेट नंबर एक के पास स्थित चौक का नाम गुरु दक्ष किया जाए। कुम्हार धर्मशाला तथा छात्रावास को पहचान देने के लिए संस्थानों के नाम बोर्ड पर लिखना चाहिए। कुम्हार धर्मशाला वर्ष 1962 से चल रही है। जिसमें अब तक हर बार सर्वसम्मति से चुनाव कराए जाते रहे हैं।
कुम्हार समाज के गणमान्यों ने यह विचार वीरवार को अमर उजाला कार्यालय में आयोजित संवाद कार्यक्रम में रखे।
कुम्हार समाज के प्रधान शेर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जिसमें प्रजापति हनुमान वर्मा, महेंद्र चेयरमैन ने अपने विचार रखे। इस मौके पर सजन वर्मा, दलीप सिंह,
आजाद नगर की करीब एक लाख की आबादी होने के बाद भी स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल पा रही। यहां एक 50 बेड का अस्पताल बनाया जाना चाहिए। जिससे लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
ओमप्रकाश, कोषाध्यक्ष कुम्हार सभा हिसार
हमारी दो प्रमुख संस्था हैं। जिनके नाम नगर निगम ने कहीं भी बोर्ड पर नहीं लगाए हैं। हमारी धर्मशाला के सामने कचरा गाड़ी तक नहीं आ रही। एचएयू गेट नंबर एक सामने स्थित चौक का नाम गुरु दक्ष के नाम पर रखा जाए। राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण लोकसभा, विधानसभा, पंचायत स्तर तक दिया जाए।
शेर सिंह, प्रधान कुम्हार महासभा
महाराज दक्ष दुनिया के पहले इंजीनियर थे। 8 प्रतिशत आबादी होने के बाद हमें पूरी राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं मिल रही। माटी कला बोर्ड के चेयरमैन का पद पिछले तीन साल से खाली पड़ा है। चेयरमैन के नाम का कोई दफ्तर नहीं, ग्रांट नहीं। मटके का भी एमएसपी तय होना चाहिए।
-प्रजापति हनुमान वर्मा
गांव गंगवा की आजाद नगर के साथ लगती जोहड़ की जमीन पर कब्जा हो रहा है। इस जमीन पर गुरु दक्ष के नाम से अस्पताल, सब्जी मंडी या पार्क बनाया जाए। बस अड्डे का नाम गुरु दक्ष के नाम से रखा जाए।
-महेंद्र सिंह चेयरमैन, गंगवा
जरा सी बारिश में आर्यनगर तालाब बन जाता है। आर्यनगर के दो स्कूलों में अब भी बारिश का पानी भरा हुआ है। पानी निकासी के लिए डाली गई पाइप भी कारगर साबित नहीं हो रही। आदर्श गांव का दर्जा होने के बाद गांव का बुरा हाल है।
उमेद सिंह वर्मा, आर्यनगर
मिलगेट से पड़ाव चौक के बीच सड़क की हालत बेहद जर्जर है। बरवाला हलका में होने के कारण भेदभाव किया जा रहा है। मामूली सी बारिश में ही यहां से निकलना मुश्किल हो जाता है। बच्चों को स्कूल जाने तक में दिक्कत होती है।
-महाबीर प्रसाद, मिलगेट हिसार
लाहौरिया चौक से वीटा बूथ के बीच हर बारिश में पानी भरता है। अधिकारियों को बार-बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा। यहां छह घंटे तक पानी की निकासी नहीं होती।
-रामप्रकाश मारवाड़ी, हिसार
राजनीतिक तौर पर मजबूत होने की जरूरत है। ओबीसी को दिए गए आरक्षण में 8 लाख रुपये की क्रीमीलेयर है। इसमें सुधार किया जाना चाहिए। सरकार आरक्षण को आर्थिक आधार पर करने के प्रयास में है। ऐसा करना संविधान के विरुद्ध होगा।
-देवेंद्र वर्मा, एडवोकेट हिसार
कुम्हार समाज के सबसे अधिक लोग कारीगर हैं। इन लोगों के पास भले ही इंजीनियरिंग की डिग्री न हो, लेकिन यह बेहतरीन इंजीनियर हैं। समाज के उत्थान के लिए बेहद किफायती दर पर सेवाएं प्रदान करते हैं।
नवीन कुंडलवाल, प्रेस सचिव इलेक्ट्रोनिक एसोसिएशन
कुम्हार समाज के लोगों को पूर्व की सरकार ने आधा एकड़ जमीन देने का एलान किया था, जिससे समाज के लोग अपनी रोजी रोटी चला सकें। आवा पजावा की जमीन दी जानी चाहिए।
अशोक जाखड़, हिसार
बाजार के क्षेत्र में स्वच्छता को अधिक काम करने की जरूरत है। बाजारों में दोनों समय कचरा उठाने की जरूरत है। पार्किंग की सुविधा के लिए भी काम किया जाए। खराब सड़कों को दुरुस्त कराया जाए।
जय सिंह वर्मा, प्रधान पड़ाव बाजार एसोसिएशन हिसार
हिसार शहर में सीवरेज की लाइनों को नए सिरे से डाला जाए। गांव के स्कूलों को बंद न किया जाए। स्कूलों में सुधार किया जाए। गांवों को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण कराया जाए। क्रीमीलेयर में बदलाव कराएं। ओबीसी समाज को उसका हक दिया जाए।
विरेंद्र वर्मा, उपप्रधान, कुम्हार सभा हिसार
ग्रामीण आंचल के सरकारी स्कूलों को बंद करने के बजाय उसमें सुधार किया जाए। इसके लिए सरकार को बेहतर तरीके से काम करना चाहिए
मामनराम मठोठिया, हिसार