फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The policeman slapped the victim in the police station, the video went viral

थाने में पीड़ित युवक को पुलिसकर्मी ने जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
The policeman slapped the victim in the police station, the video went viral
हांसी। हांसी में भाई बहन से बातचीत करते डायल 112 पुलिस टीम। संवाद - फोटो : Hisar
हांसी (हिसार)। बोघा राम कॉलोनी नहर कोठी के पास शुक्रवार की रात बाइक सवार भाई-बहन पर युवकों ने लाठी-डंडों से हमले की कोशिश की। आरोपी युवकों ने दोनों को धमकी दी कि केस वापस नहीं लिया तो खामियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रियांशु ने रात को ही डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस दोनों को सिटी थाने ले गई। आरोप है कि थाने में पूछताछ के दौरान एक पुलिसकर्मी ने कार्रवाई करने की बजाय प्रियांशु (19) को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन

भाई-बहन पर हमले की कोशिश का मामला रंजिश से जुड़ा है। छह सितंबर को कुछ युवकों ने प्रियांशु के भाई साहिल पर हमला कर दिया था। हमले में उनका पैर टूट गया था। पुलिस ने साहिल के बयान के आधार पर केस दर्ज किया था। आरोप है कि इसी केस को वापस लेने का दबाव बनाने के लिए प्रियांशु और उसकी बहन (16) पर हमले की कोशिश की गई। प्रियांशु ने रात को ही डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को शहर थाने में लेकर आ गई। शहर थाने में दोनों पीड़ित भाई-बहन ने घटना के संबंध में पुलिस को अवगत कराया। आरोप है कि एक पुलिस कर्मचारी ने प्रियांशु को थप्पड़ जड़ दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

इस घटना के संबंध में शहर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे एक महिला व उसका बेटा थाने में आए थे। उनका पुराना मामला चल रहा है, जिसको लेकर उनको कहा था कि एक सप्ताह के अंदर सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी। उस मामले में मामला दर्ज पहले ही हो चुका है। पुलिस कर्मचारी द्वारा थप्पड़ मारने के मामले की जानकारी नहीं है। अगर फिर भी किसी कर्मचारी ने ऐसी हरकत की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में कोई मारपीट नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने न तो एसएचओ को बताया, न आईओ को। शहर थाना प्रभारी ने शिकायतकर्ता की फरियाद सुनी थी। जो पिछले महीने मामला दर्ज हुआ था उसको लेकर थाना प्रभारी ने कहा था कि तीन से चार दिन में आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। रात को जिस आईओ की ड्यूटी थी वे उनको घर तक छोड़कर आए थे। - नितिका गहलोत, एसपी, हांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed