फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The police were beating Rajguru Market Traders

पुलिस वालों ने की थी राजगुरु मार्केट में व्यापारी की पिटाई

Sat, 05 Jul 2014 11:43 PM IST
हिसार
हिसार Updated Sat, 05 Jul 2014 11:43 PM IST
विज्ञापन

राजगुरु मार्केट में जो बाइक सवार सरेआम मारपीट कर गए थे, वे दोनों पुलिस कर्मचारी ही निकले। इतना ही नहीं दोनों पुलिस रविंद्र और प्रवेश की ड्यूटी एसपी ऑफिस में है। सिटी पुलिस ने जब तक दोनों कर्मचारियों को हिरासत में नहीं लिया, राजगुरु मार्केट दोपहर तक बंद रही।

विज्ञापन


मार्केट के व्यापारियों ने सुबह से ही नागोरी गेट पर धरना दे दिया। करीब साढ़े 11 बजे सिटी थाना इंस्पेक्टर मुकेश धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों के सामने केस दर्ज करवाने या फिर माफी मंगवाने के दोनों पक्ष रखे। व्यापारियों ने माफी मांगे जाने की बात पर शिकायत वापस ले ली। दोनों पुलिस कर्मचारियों ने थाने में सार्वजनिक रूप से हाथ जोड़कर लिखित और मौखिक रूप से माफी मांगी। इसके बाद व्यापारियों ने दोपहर करीब एक बजे अपनी अपनी दुकानें खोल ली। हजकां नेता गौतम सरदाना ने बताया कि जगदीश गारमेंट के मालिक के साथ बाइक सवार कथित तौर पर दो पुलिस कर्मचारियों के मारपीट की घटना के बाद शनिवार को भी दुकानदारों ने रोष जारी रखा। नागोरी गेट पर व्यापारी सुबह से ही धरने पर बैठ गए। सर्व व्यापार संघ और अन्य छोटी मार्केट के व्यापारियों ने धरने का समर्थन किया।
विज्ञापन


11 बजे एसएचओ सिटी ने हजकां नेता के पास कॉल की कि वे मुकदमा दर्ज कर लेंगे और व्यापारी दोनों को माफी देना चाहे तो यह रास्ता भी अपना सकते हैं। उन्होंने खुद कहा कि पुलिस कर्मचारियों की तरफ से माफी मांगता हूं। व्यापारियों ने उन्हें धरनास्थल पर बुला लिया। इसके बाद बातचीत शुरू हुई। सर्व व्यापार संघ ने व्यापारियों से मीटिंग कर फैसला लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी थाना इंस्पेक्टर अपनी बात रखकर मौके से चले गए। व्यापारियों ने मीटिंग कर इंस्पेक्टर के सामने अपना पक्ष रखा। इसके बाद व्यापारियों को सिटी थाने बुलाया गया। मारपीट करने वाले दोनों पुलिस कर्मचारी भी वहीं मौजूद थे। उन्होंने व्यापारियों से लिखित में और मौखिक रूप से माफी मांगी। दोपहर करीब एक बजे मामला सुलझ गया और व्यापारियों ने मार्केट खोल दी।

यहां यह बता दें कि राजगुरु मार्केट स्थित जगदीश गारमेंट्स के मालिक नितिन के पास दो पुलिस कर्मचारी बाइक पर आए और सरेआम मारपीट कर चले गए। घटना का पता चलते ही सभी दुकानदार एकत्रित हो गए और उन्होंने दुकानें बंद कर दी। मामले की सूचना मिलते ही गौतम सरदाना मौके पर पहुंचे और उन्होंने व्यापारियों के साथ मिलकर लिखित में थाने में शिकायत दिलवाई। बताया जा रहा है है इन दोनों पुलिस कर्मचारियों में से एक की पत्नी ने करीब 20 दिन पहले दुकानदार से फ्रॉक खरीदा था। फ्रॉक को बदलवाने के चलते दुकानदार और पुलिस कर्मचारी के परिजनों के बीच विवाद हुआ था।

इस अवसर पर बाजार के दुकानदारों में सर्व व्यापार संघ के प्रधान रमेश लोहिया, तिलक जैन, राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के प्रधान प्रीतम चौधरी, सतपाल कामरा, नावल्टी, जयंत, राजीव सरदाना सहित अन्य दुकानदार उपस्थित थे।

यह मैन टू मैन का विवाद था। दोनों लोगों में मिस अंडर स्टैंडिंग की वजह से झगड़ हुआ था। दोनों को आमने-सामने बैठाकर माफी मंगवा दी। -मुकेश कुमार एसएचओ सिटी थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed