फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The police took the accused chairman to the college bathrooms and rooms for identification

Hisar News: आरोपी चेयरमैन को निशानदेही के लिए कॉलेज के बाथरूम और कमरों में ले गई पुलिस

Thu, 01 Jan 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 01 Jan 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The police took the accused chairman to the college bathrooms and rooms for identification
नारनौंद- नर्सिंग कॉलेज के चेयरमैन को अदालत में पेश करने लेकर जाती पुलिस। संवाद
नारनौंद (हांसी)। नारनौंद स्थित नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार कॉलेज चेयरमैन जगदीश गोस्वामी को पुलिस ने वीरवार को हांसी की अदालत में पेश किया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए गए। इससे पहले पुलिस आरोपी को निशानदेही के लिए कॉलेज में बने बाथरूम और कमरों में ले गई।
विज्ञापन


पुलिस ने छात्राओं के छह दिन धरना प्रदर्शन के बाद बुधवार को चेयरमैन जगदीश को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में चेयरमैन की पत्नी और बेटा भी नामजद है। इनकी अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हांसी से भाजपा विधायक विनोद भयाना और नारनौंद से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने चेयरमैन की गिरफ्तारी के बाद छात्राओं को शेष मांगे पूरी कराए जाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया था।
विज्ञापन

कॉलेज के बैंक खाते और एफडी किए फ्रीज
कॉलेज प्रशासक एवं एसडीएम विकास यादव ने बताया कि पूरे मामले में कानून के दायरे में रहकर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज के बैंक खाते और एफडी फ्रीज करा दिए गए हैं। आगे कमेटी बनाकर ही बैंक खातों से लेनदेन किया जाएगा। छात्राओं को माइग्रेशन के लिए फार्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। फॉर्म मिलते हैं आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नारनौंद थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि चेयरमैन को कॉलेज में ले जाकर निशानदेही करवाई गई। छात्राओं ने बाथरूम के दरवाजों पर कुंडियां न होना, कइयों की छतें नहीं होने, यहां और कमरों में अश्लीलता किए जाने के आरोप लगाए थे। ऐसे में आरोपी को इन सभी जगहों पर ले गए। इसके बाद अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
नर्सिंग छात्राओं का पांच जिलों के कॉलेज में होगा माइग्रेशन
- 50 से अधिक छात्राओं ने हॉस्टल छोड़ा, माइग्रेशन के लिए आवेदन पत्र भरना शुरू
- रोहतक, अंबाला, करनाल, बहादुरगढ़ और फतेहाबाद के नर्सिंग कॉलेज में खाली सीटों पर दिया जाएगा दाखिला
प्रिया पंवार
हिसार। प्रशासन ने नारनौंद के नर्सिंग कॉलेज चेयरमैन के खिलाफ आंदोलन का बिगुल बजाने वाली छात्राओं के माइग्रेशन की तैयारी शुरू कर दी है। वीरवार को माइग्रेशन फॉर्म भरवाए गए। इन छात्राओं को रोहतक, अंबाला, करनाल, बहादुरगढ़ और फतेहाबाद के नर्सिंग कॉलेज में रिक्त सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

नर्सिंग छात्रा तन्नू शर्मा ने बताया किं जिन छात्राओं को माइग्रेशन लेना है। उनमें से 50 से ज्यादा ने हॉस्टल छोड़ दिया है और घर लौट गईं हैं। अभी कुछ छात्राएं हॉस्टल में रुकी हैं, जो सीधे उन कॉलेजों के हॉस्टल में जाएंगी, जहां उन्हें माइग्रेशन मिलेगा। फिलहाल 110 से ज्यादा छात्राएं माइग्रेशन लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इसका फॉर्म भी भरकर जमा करा दिया है। अब प्रशासन की ओर से यह देखा जाएगा कि रोहतक, अंबाला, करनाल, बहादुरगढ़ और फतेहाबाद के किन-किन नर्सिंग कॉलेजों में सीटें खालीं हैं। इस पूरी प्रक्रिया में कम से कम 15 दिन का समय लगेगा। उधर, कॉलेज प्रशासक एसडीएम विकास यादव का कहना है कि छात्राएं माइग्रेशन के लिए आवेदन कर रही हैं।

क्या है माइग्रेशन के नियम

अग्रोहा नर्सिंग कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रोमिला पांडेय ने बताया कि हरियाणा में माइग्रेशन के अलग से नियम हैं। बीएससी नर्सिंग कोर्स के माइग्रेशन यूनिवर्सिटी स्तर पर होते हैं। माइग्रेशन के लिए सबसे पहले जिस कॉलेज से बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। उसके लिए संबंधित कॉलेज से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेनी होती है। एनओसी मिलने के बाद संबंधित यूनिवर्सिटी में सीटें खाली देखनी होती हैं। जिन कॉलेजों में सीटें खाली होती हैं। उसके हिसाब से माइग्रेशन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed