फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The plan for the restoration of Amti Lake has stalled once again.

Hisar News: फिर अटकी आमटी झील के सुधारीकरण की योजना

Thu, 26 Mar 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 26 Mar 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
The plan for the restoration of Amti Lake has stalled once again.
हांसी की आमटी झील।
हांसी। आमटी झील के सुधार के लिए करीब साढ़े करोड़ रुपये की लागत से तैयार प्रस्ताव को डीएमसी (नगर आयुक्त) ने खामियों के चलते नामंजूर कर दिया है। नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि प्रस्ताव में तकनीकी खामियां थीं जिन्हें दुरुस्त करने के लिए अधिकारियों को नया प्रस्ताव तैयार करना होगा। नगर परिषद ने पहले से झील और पार्क के नवीनीकरण के लिए 5 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर रखा है। नया प्रस्ताव अगले महीने फिर से डीएमसी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

अनदेखी और रखरखाव की कमी के कारण आमटी झील एक गंदे जोहड़ में बदलती जा रही है। झील के चारों ओर लगाई गई लोहे की ग्रिल अब गायब हो रही हैं जिन्हें असामाजिक तत्वों और चोरों ने उखाड़ दिया है। अंधेरा होने के बाद यह क्षेत्र नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है। पानी दूर से ही काला और प्रदूषित नजर आता है, और नियमित सफाई न होने के कारण झील में जलकुंभी और जलीय पौधे उग आए हैं।
विज्ञापन

सुधार के लिए ये बनाई है योजना :
नगर परिषद ने एक आर्किटेक्ट फर्म के माध्यम से डिजाइन तैयार करवाया है। योजना के तहत झील में झूले, रिफ्रेशमेंट जोन और पार्किंग की व्यवस्था होगी। बोटिंग के लिए दो बोट रखी जाएंगी। झील के किनारे स्टील की ग्रिलिंग और रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी। पूरे परिसर में धोलपुर पत्थर का काम, दीवारों पर डिजाइन और बैठने की व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी। पार्क में नए पौधे लगाए जाएंगे और चलने के रास्ते दुरुस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2019 में खर्च किए गए थे 2.40 करोड़ :
स्वर्ण जयंती पार्क योजना के तहत वर्ष 2019 में झील और पार्क सुधार के लिए 2.40 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। हालांकि उस राशि में सभी कार्य पूरे नहीं हो पाए थे, और कई कार्य अधर में रह गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed