फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The phone kept for inquiry at the bus stand malfunctions, the employees also remain missing.

Hisar News: बस स्टैंड के पूछताछ पर रखा फोन खराब, कर्मचारी भी रहते हैं गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
The phone kept for inquiry at the bus stand malfunctions, the employees also remain missing.
हिसार। बस स्टैंड के पूछताछ केंद्र पर कोई कर्मचारी नहीं। सोमवार को यहां रखा फोन भी खराब था
हिसार। बस स्टैंड के पूछताछ केंद्र पर रखा फोन खराब है। इस कारण यात्रियों को फोन पर बसों से संबंधित जानकारी नहीं मिल रही है। कई बार तो पूछताछ केंद्र से कर्मचारी भी गायब रहते हैं। यहां कभी परिचालक तो कभी चालक बैठकर गप्पे मारते रहते हैं। इस कारण यात्रियों को बसों की सटीक जानकारी नहीं मिल रही है। वहीं, बस स्टैंड पर लगी एलईडी में आज भी बसों की पुरानी समय सारिणी लगी हुई है। कई बार यात्री समय सारिणी अपडेट करने की मांग भी कर चुके हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बसों की जानकारी लेने के लिए यात्री भटकते रहते हैं। यात्री सुनील, कपिल, मुकेश ने बताया कि कई बार तो फोन की घंटी बजने के बाद भी फोन नहीं उठता है। कभी बिजी मिलता है। हमारी मांग है कि पूछताछ केंद्र में व्यवस्था को सुधारा जाए, ताकि उन्हें फोन पर सही और उसी समय जानकारी मिल सके। रात 8 बजे के बाद किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं
विज्ञापन

बस स्टैंड के पूछताछ केंद्र पर रात 8 बजे के बाद भी किसी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं है। जबकि रात 11 बजे तक हिसार से बसों का संचालन होता है। इस कारण यात्रियों को बसों की जानकारी नहीं मिल पा रही है। यात्रियों ने रात को भी पूछताछ केंद्र पर कर्मचारी नियुक्त करने की मांग उठाई थी। बावजूद अभी तक रोडवेज अधिकारियों की ओर से यहां किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई गई है।
विज्ञापन

पूछताछ केंद्र पर रखा फोन खराब है तो उसे ठीक कराया जाएगा। फोन हर समय चालू होना चाहिए, ताकि यात्रियों को फोन पर बसों की जानकारी उपलब्ध हो सके।
- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed