{"_id":"6862dc0c27c5a059160838c4","slug":"the-person-was-killed-after-being-hit-by-a-train-hisar-news-c-21-hsr1020-657555-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ट्रेन की चपेट में आने से घिराय के व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ट्रेन की चपेट में आने से घिराय के व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
हिसार। हिसार-बरवाला रेल मार्ग पर धांसू रेलवे फाटक के पास रविवार रात को करीब 9 बजे ट्रेन की की चपेट में आने से गांव घिराय के बजरंग (50) की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बजरंग को ऊंचा सुनाई देता था।
रेलवे थाना पुलिस को रविवार रात को करीब 10.30 बजे सूचना मिली कि धांसु रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। उसके बाद एसआई वीरेंद्र कुमार की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसकी जेब से आधार कार्ड मिला। उसके बाद पुलिस ने घिराय में जाकर छानबीन की तो मृतक की पहचान बजरंग के तौर पर हुई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसे ऊंचा सुनाई देता था और वह शनिवार को घर से निकला था। डॉक्टर की टीम ने सोमवार को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में शव का पोस्टमार्टम किया। रेलवे थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। ब्यूरो