{"_id":"685ee3c87408f000dc027491","slug":"the-person-injured-in-the-blast-at-a-junk-shop-in-rishi-nagar-died-hisar-news-c-21-hsr1020-656086-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ऋषि नगर में कबाड़ की दुकान पर धमाके से घायल व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ऋषि नगर में कबाड़ की दुकान पर धमाके से घायल व्यक्ति की मौत
Sat, 28 Jun 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
हिसार। ऋषि नगर में 23 जून को कबाड़ की दुकान पर धमाके में घायल श्रीचंद की शुक्रवार को निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मूल रूप से सिरसा के रहने वाले 35 वर्षीय श्रीचंद पिछले कुछ समय से हिसार में सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में रह रहे थे। वह लोहे का कबाड़ खरीदकर लाते थे। सोमवार दाेपहर वह कुछ पाइप खरीद कर लाए थे और स्क्रैप व्यापारी की दुकान पर एक कट्टे में डालकर तौल रहे थे। इसी बीच धमाका हो गया था। गंभीर घायल श्रीचंद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। लोहे के टुकड़े लगने से उनके फेफडे,आंत का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। बुधवार को उनकी हालत में कुछ सुधार दिखा। श्रीचंद के साले सुशील ने बताया कि शुक्रवार सुबह चिकित्सकों ने कहा कि पैर नीला पड़ने लगा है। ऐसे में घुटने तक काटना पड़ेगा। बाद में कहा कि पैर को जांघ तक काटना पड़ेगा। परिजनों ने जान बचाने के लिए पैर काटने पर भी सहमति दे दी थी। शाम को चिकित्सकों ने कहा कि अब श्रीचंद के पास ज्यादा समय नहीं बचा है। आप चाहो तो इनको घर ले जा सकते हैं। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि पाइप में ऐसा क्या था, जिसकी वजह से धमाका हो गया। सिटी थाना पुलिस जांच कर रही है कि श्रीचंद पाइप कहां से खरीदकर लाए थे।
विज्ञापन