फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The path of development will be strong, 6.09 crores will be spent to make a pond in 12 villages

Hisar News: विकास की डगर होगी मजबूत, 12 गांवों में 6.09 करोड़ से बनेगी फिरनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The path of development will be strong, 6.09 crores will be spent to make a pond in 12 villages
हांसी। उपमंडल के 12 गांवों में 6 करोड़ 9 लाख रुपये की लागत से फिरनी का निर्माण होगा। इसमें उमरा में 1.43 करोड़ व ढाणी राजू में 1.32 करोड़ रुपये की लागत से फिरनी का निर्माण होना है। हरियाणा रूरल डेवलेपमेंट फंड स्कीम ने बजट जारी कर इन कार्यों को मंजूरी दे दी है। निर्माण कार्य पंचायती राज विभाग की तरफ से करवाया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें विभाग ने आठ गांवों में फिरनी के निर्माण के लिए टेंडर लगा दिया है। बाकी चार में फिरनी के निर्माण के लिए टेंडर जल्द लगाया जाएगा। फिरनी वह सड़क होती है जो पूरे गांव के चारों ओर बनाई जाती है। इसे गांवों को मुख्य सड़कों से जोड़ने और गांव के बाहरी इलाकों में आने-जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह रास्ता गांव की बाहरी सीमा पर बनता है। जिससे ग्रामीणों को सुविधा होती है व गांवों के बीच संपर्क बना रहता है।
विज्ञापन

गांवों में फिरनी के कच्चे रास्ते को पक्का किया जाएगा। रास्ता पक्का होने पर ग्रामीणों को आवागमन में आसानी होगी। साथ ही बारिश में होने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। कीचड़ और गंदगी से बचाव होगा। फिरनी के रास्तों का निर्माण होने के बाद गांव के अंदर रास्ते से निकलने की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। ग्रामीण फिरनी के रास्ते से ही गांव के मेन रोड पर आ जा सकेंगे। फिरनी का निर्माण होने के बाद ये सभी रास्ते स्ट्रीट लाइटों से भी रोशन होंंगे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में फिरनी के रास्तों को पक्का करने व इन पर स्ट्रीट लाइटें लगाने से ग्रामीणों को रात में सुरक्षित आवागमन करने में मदद मिलेगी। इससे न केवल सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि गांव की सुंदरता और भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन गांवों में इतनी लागत से बनेगी फिरनी
कुतुबपुर में सुशील की दुकान से तालाब तक 18.9 लाख रुपये, चानौत में धोबी तालाब से घाट तक 40.56 लाख रुपये, ढाणा कलां में 29.81 लाख रुपये, ढाणी पाल में 21.81 लाख रुपये, ढाणी राजू में 132.31 लाख रुपये, गढ़ी में जयबीर से भीम के घर तक 36.36 लाख रुपये, जमावड़ी में सीताराम से राजेंद्र के घर तक 39.87 लाख रुपये, कुलाना में स्कूल से रामनिवास के घर तक 58.73 लाख रुपये, मेहंदा से बिल्लु से बड़सी रोड तक 29.53 लाख रुपये, रामायण में स्कूल से स्टेडियम तक 32.98 लाख रुपये, शेखपुरा में बूस्टिंग स्टेशन से श्मशान घाट तक 25.17 लाख रुपये, उमरा रोड में देवी मंदिर से सुल्तानपुर रोड तक 143.6 लाख रुपये की लागत से फिरनी बनेगी।

:::::::

उपमंडल के 12 गांवों में फिरनी का निर्माण होना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरु कर दी है। जल्दी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरु करवाएंगे।- मान सिंह, एसडीओ, पंचायती राज, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed