फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The opposition is stuck on 2029, we are planning for 2047: Minister Krishna Bedi

विपक्ष 2029 पर अटका हम 2047 की प्लानिंग कर रहे : मंत्री कृष्ण बेदी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
The opposition is stuck on 2029, we are planning for 2047: Minister Krishna Bedi
भाजपा कार्यालय में बैठक को संबो​धित करते पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, मंत्री कृष्ण बेदी व अन
हिसार। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि विपक्ष के लोग 2029 पर ही अटके हैं, हम तो 2047 तक की प्लानिंग कर रहे हैं। हमें अपने संगठन और प्रदेश के 2.5 करोड़ लोगों की चिंता है। कांग्रेस की चिंता कांग्रेस करे। आज कांग्रेस पूरी तरह से हताश व निराश है। हरियाणा के लोगों ने हमें जिस उम्मीद के साथ तीसरा मौका दिया हम उस उम्मीद को पूरा करेंगे।
विज्ञापन

सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण बेदी मंगलवार को हिसार के भाजपा कार्यालय में पार्टी संगठन की बैठक लेने पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अच्छा कार्य करने वालों को संगठन में शामिल करते हैं। नए लोगों को संगठन में मौका देते हैं। संगठन के लोग आम नागरिकों की तकलीफ, परेशानी को सरकार तक पहुंचाने का काम करते हैं। पिछले 10 साल से हरियाणा में पूरी तरह से कानून-व्यवस्था बनी है। कानून-व्यवस्था अच्छी होने के कारण यहां नए उद्योग आ रहे हैं। विपक्ष की ओर से फिजूल का मुद्दा बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा, चिकित्सा व सुरक्षा को लेकर हम काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा : बेदी
मंत्री कृष्ण बेदी ने हिसार में युवक गणेश की मौत मामले में कहा कि कुछ लोग लाश पर राजनीति कर रहे थे। जब सरकार के साथ फैसला हुआ तो वह लोग अंतिम संस्कार तक में नहीं आए। जब परिवार की मांग मान ली तो उन लोगों ने दूसरा रास्ता पकड़ लिया। कुछ लोग पुलिस के साथ होने का नकली दिखावा कर रहे हैं। इस मामले में एसआईटी की जांच चल रही है। पुलिस का मनोबल तोड़ने की कोई कोशिश नहीं की गई। पुलिसकर्मियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। गलती करने वालों को किसी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर के बाद आपको कोई सड़क खराब नहीं दिखेगी : गंगवा
प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सीएम नायब सिंह सैनी ने जून तक सभी सड़कों की मरम्मत का एलान किया था। पीडब्ल्यूडी की 20,664 किलोमीटर लंबाई की सड़कें हैं। इसमें 15 हजार किलोमीटर लंबाई की सड़कें डीएलपी में थीं। बची करीब 5 हजार किलोमीटर सड़क खराब हालत में थी। 6500 किलोमीटर लंबी रोड को वर्क प्रोग्राम में लिया है। दिसंबर के बाद आपको कोई सड़क खराब नहीं दिखेगी। इन सभी सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की
भाजपा कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ ने की। बैठक संगठनात्मक विषयों, भावी योजनाओं एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय की गई। बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व मंत्री अनूप धानक, मेयर प्रवीण पोपली सहित अनेक नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed