फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The only lamp went out in the water, the body was found in the canal after four hours. Hardik, who was returning from school with his two sisters, slipped on the steps of the canal on the way.

Hisar News: पानी में बुझ गया इकलौता चिराग, चार घंटे बाद नहर में मिला शव, दो बहनों के साथ स्कूल से लौट रहा था हार्दिक, रास्ते में नहर की सीढि़यों पर पैर फिसल गया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
The only lamp went out in the water, the body was found in the canal after four hours. Hardik, who was returning from school with his two sisters, slipped on the steps of the canal on the way.
भाई के नहर में डूबने पर बेहाल पिता को संभालतीं बहनें। 
हिसार। दो बहनों के साथ स्कूल से घर लौट रहा 9 साल का बच्चा बुधवार दोपहर करीब दो बजे पैर फिसलने से बालसमंद नहर में गिर गया। 4 घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद एसडीआरएफ की टीम को शाम करीब छह बजे बच्चे का शव मिला। हार्दिक परिवार का इकलौता चिराग था।
विज्ञापन

आजाद नगर स्थित मणीराम की ढाणी निवासी बारूराम ने बताया कि बुधवार सुबह वह अपने 9 वर्षीय बेटे हार्दिक और दो बेटियों को पटेल नगर स्थित सरकारी स्कूल में छोड़कर आया था। इसके बाद वह कंपनी में काम करने चला गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे के बीच उसे किसी लड़की का फोन आया। उसे बताया गया कि उसका बेटा नहर में गिर गया है। सूचना के बाद बारूराम स्कूटी लेकर मौके पर पहुंचा। वहां पता चला कि हार्दिक पानी के तेज बहाव में बह चुका है। बारूराम के अनुसार हार्दिक अपनी दोनों बहनों के साथ स्कूल से घर लौट रहा था। कैमरी रोड और आजाद नगर नाके के बीच वह नहर के किनारे अपना बैग और चप्पल उतारकर सीढ़ियों के पास चला गया। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में गिर गया। बहनों ने उसे नहर की तरफ जाने से मना भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed