फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The only lamp of two houses extinguished in a road accident

हिसार: सड़क हादसे में बुझे दो घरों के इकलौते चिराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
The only lamp of two houses extinguished in a road accident
मंडी आदमपुर। फतेहाबाद के गांव धांगड़ के पास फोरलेन पर शनिवार देर रात सड़क हादसे में महलसरा गांव के दो घरों के इकलौते चिराग बुझ गए। हादसे में चार अन्य घायल हुए। मृतकों की पहचान आदमपुर के गांव महलसरा निवासी पवन पुत्र महेंद्र (25) और साहिल पुत्र संदीप कुमार (18) के रूप में हुई है। वहीं, घायल महलसरा निवासी शुभम (24), सुरेंद्र (32), अंशुल (30), खारा बरवाला निवासी भार्गव (21) काे अग्रोहा मेडिकल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव महलसरा निवासी युवक पवन, अंशुल, सुरेंद्र, शुभम व साहिल एवं गांव खारा बरवाला निवासी भार्गव गाड़ी से अपने दोस्त की शादी में रतिया के गांव लाली गए थे। शनिवार रात करीब 1 बजे सभी शादी से लौट रहे थे। जब वे गांव धांगड़ के पास हनुमान मंदिर के नजदीक पहुंचे तो उनकी गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर लगने से सभी 6 दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हेंं फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान साहिल व पवन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घायल शुभम का दो दिन पहले ही लगा कनाडा का विजा
हादसे में मृत हुए साहिल व पवन अपने मां-बाप के इकलौते पुत्र थे। साहिल के अलावा उसकी एक छोटी बहन भी है। पवन के पिता का करीब 3 साल पहले देहांत हो चुका है। पवन की एक बहन है। अब परिवार में केवल उसकी मां व बहन बची हैं। हादसे में घायल सुरेंद्र की हालात ज्यादा गंभीर है। सुरेंद्र भी अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र है और उसकी भी एक बहन है। हादसे मेंं जो गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है वह शुभम के पिता की है। शुभम आईलेट की तैयारी कर था और दो दिन पहले ही उसका कनाडा का विजा लगा था। शुभम का एक भाई विक्रम है, जबकि अंशुल का भी एक भाई है। खारा बरवाला निवासी भार्गव अपने माता-पिता का इकलौती संतान है और उसके पिता का करीब 2 वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गमगीन माहौल में हुआ पवन का अंतिम संस्कार

हादसे में मृत पवन का रविवार को पुलिस ने फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पवन का देर शाम को गमगीन माहौल में गांव में अंतिम संस्कार किया गया। जबकि दूसरे मृतक युवक साहिल का सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed