फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The NHM team arrived at the municipal hospital, seeking answers regarding the shortage of medicines.

Hisar News: नागरिक अस्पताल पहुंची एनएचएम की टीम, दवाइयों की कमी पर मांगा जवाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
The NHM team arrived at the municipal hospital, seeking answers regarding the shortage of medicines.
हिसार। नेशनल हेल्थ मिशन( एनएचएम) की 26 सदस्यीय टीम के सदस्यों ने बुधवार को दूसरे दिन नागरिक अस्पताल का मुआयना किया। टीम ने नागरिक अस्पताल परिसर में दवाइयों के स्टॉक के बारे में जानकारी ली। टीम ने नागरिक अस्पताल के विभिन्न वार्ड, ओपीडी, आपातकाल कक्ष, ऑपरेशन थियेटर, फार्मेसी, लैब सहित अन्य एरिया का निरीक्षण किया। कुछ केंद्रों पर दवाइयों की कमी मिलीं।
विज्ञापन

टीम ने स्वास्थ्य केंद्रों पर रोगियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। हांसी, नारनौंद, आदमपुर और 15 सीएचसी का दौरा कर वहां पर मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि टीम की ओर से जांच की जा रही है। चिकित्सक हर स्तर पर उनको सहयोग कर रहे हैं। इस जांच का उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने के लिए योजना तैयार करना है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर एंबुलैंस, टीकाकरण, जच्चा-बच्चा वार्ड, टीबी, आयुष विभाग, गर्भवती महिलाओं, स्कूल हैल्थ, होम्योपैथिक, पंचकर्म और मेंटल हेल्थ वार्ड आदि का निरीक्षण किया। टीम सदस्यों ने वहां के रिकॉर्ड की जांच की। निरीक्षण के दौरान कई सी.एच.सी. पर दवाइयों की कमी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed