फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The new year will not open bank accounts without PAN

नए साल से पेन कार्ड के बिना नहीं खुलेगा बैंक अकाउंट

Tue, 29 Dec 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
The new year will not open bank accounts without PAN

नए साल से बैंक खाता खुलवाने के लिए पेन कार्ड जरूरी कर दिया गया है। बिना पेन कार्ड खाता नहीं खुलेगा। बैंक खाता खुलवाने के इच्छुक लोगों को पहले पेन कार्ड बनवाना होगा।

विज्ञापन


हालांकि इस समय जिले के 50 से 70 फीसदी लोगों के पास पेन कार्ड नहीं है। ऐसे लोगों को रिजर्व बैंक आफ इंडिया की नई गाइड लाइन के बाद कुछ दिन समस्या भी उठानी पड़ सकती है। हालांकि इसमें जन-धन योजना के तहत खोले जाने वाले खातों में छूट मिलेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्र सरकार और आरबीआई की ओर से 1 जनवरी से सभी बैंकों में खाता खुलवाने के लिए पेन कार्ड जरूरी कर दिया गया है।

अधिकारियों की मानें तो शहर में तो पहले से ही अकाउंट खोलने के समय पेन कार्ड लिया जाता है, अब इसे गांवों में भी लागू कर दिया जाएगा।

ब्लैक मार्केटिंग पर लगेगी रोक  

अधिकारियों की मानें तो अकाउंट खोलने के समय पेन कार्ड की शर्त से ब्लैक मार्केटिंग पर रोक लगेगी। पहले व्यक्ति एक नाम से कई खाते खुलवा लेता था।

हर खाते में अलग-अलग तरीके से पैसों का लेन-देन होता था। मगर अब दस खाते भी होंगे, तो उनका पेन कार्ड तो सिर्फ एक ही रहेगा, जिससे पैसों की ट्रांजेक्शन पर सरकार की पूरी नजर रहेगी। इसी तरह रजिस्ट्री करवाने या लोन लेने वालों की जानकारी भी बैंकों के पास मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्दबाजी वालों को होगी समस्या
जल्दबाजी में बैंक खाता खुलवाने वालों को थोड़ी समस्या उठानी पड़ सकती है। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की मानें तो किसी भी व्यक्ति का पेन कार्ड बनाने में एक सप्ताह से एक महीने तक का समय लग सकता है।

ऐेसे में बैंक खाता खुलवाने वालों को पहले पेन कार्ड अप्लाई करना होगा, तभी जाकर अकाउंट खुलवा पाएंगे। वहीं जन-धन योजना के तहत खोले जाने वाले खातों में कुछ शर्तें लगी होने के कारण उसमें पेन कार्ड वाली शर्त लागू नहीं होगी।

सरकार पेन कार्ड से खातों को जोड़ने जा रही है, इससे ब्लैक मार्केटिंग पर लगाम लगेगी। अकाउंट खुलवाते समय पेन कार्ड लिया जाएगा, जिससे दस खाते खुलवाने पर भी पेन कार्ड एक ही रहेगा, तो सॉफ्टवेयर के जरिये अकाउंट की हर गतिविधि पर नजर रहेगी।

वीएल शर्मा, प्रधान, बैंक कर्मचारी यूनियन

अभी इस बारे में कोई लिखित आदेश तो नहीं आए हैं। मगर जानकारी में जरूर आया है कि बैंक अकाउंट के लिए पेन कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। अगर ऐसा होता है, तो फर्जीवाड़े पर भी लगाम लगेगी।
डीआर शर्मा, अग्रणी बैंक प्रबंधक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed