फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The new identity for farmers will make the path to the future easier; so far, 1,202 farmers in the district have got their IDs.

Hisar News: किसान की नई पहचान, भविष्य की राह होगी आसान, जिले में अब तक 1202 किसानों की बन चुकी आईडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
The new identity for farmers will make the path to the future easier; so far, 1,202 farmers in the district have got their IDs.
हांसी। जिले में अब प्रत्येक किसान के लिए किसान पहचान पत्र (फार्मर आईडी) बनाने का काम शुरू हो गया है। अब तक हांसी तहसील में 458, बास तहसील में 370, नारनौंद तहसील में 190 और खेड़ी जालब तहसील में 184 किसानों की आईडी बन चुकी है। इसके लिए एग्री स्टैक पोर्टल पर पंजीकरण की सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

किसान आईडी आधार कार्ड, भूमि के कागजात या फसल विवरण के आधार पर बनाई जाएगी। इसके साथ ही रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा। कृषि विभाग के अनुसार इस आईडी के माध्यम से किसानों को कई योजनाओं का लाभ मिलेगा, जैसे कि फसल की बिक्री, फसल भावांतर, प्राकृतिक आपदा में मुआवजा, दो हजार रुपये की सम्मान निधि, और अन्य सरकारी योजनाएं। बिना किसान आईडी के भविष्य में सरकारी लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है।
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि, बीमा क्लेम, फसल मुआवजा, पराली योजना, सीधी बिजाई धान, मेरा पानी-मेरी विरासत, सोलर पैनल, मशीन सब्सिडी, प्राकृतिक खेती, बागवानी योजना, ट्रैक्टर सब्सिडी, मधुपालन, केसीसी कार्ड, डीएपी और यूरिया खाद, पशुधन आदि योजनाओं के लिए किसान आईडी बनवाना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम राजेश खोथ ने बताया कि किसान पहचान पत्र के माध्यम से किसानों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ मिलेगा। यह पहचान पत्र आधार कार्ड से लिंक किया जा रहा है, ताकि किसानों की पहचान प्रमाणिक हो और डुप्लीकेसी की संभावना समाप्त हो सके। किसान पहचान पत्र लागू होने से प्रदेश की अनाज मंडियों में दूसरे राज्यों के किसान अपनी फसल नहीं बेच सकेंगे। इससे स्थानीय किसानों के हित सुरक्षित होंगे और मंडी व्यवस्था में पारदर्शिता आएगी। किसानों से अपील की है कि वे किसान पहचान पत्र बनवाने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed