फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The nephew said - The public should give justice to Sonali, if you block the road, the government will kneel down

भांजा बोला- जनता दिलाए सोनाली को न्याय, रोड जाम करेंगे तो सरकार टेक देगी घुटने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
The nephew said - The public should give justice to Sonali, if you block the road, the government will kneel down
हिसार। सरकार से न्याय की गुहार लगाती किशोरी। - फोटो : Hisar
हिसार। भाजपा की महिला नेता सोनाली फोगाट की मौत के बाद सरकार व प्रशासन से मदद की आस थी। हालांकि अभी तक किसी प्रकार का सरकार की ओर से सहयोग नहीं मिलने पर परिजनों का भरोसा उठता जा रहा है। सोनाली के भांजे विकास ने अब जनता से सोनाली को न्याय दिलाने में साथ देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एक वीडियो संदेश में उन्होंने अनुरोध किया है कि हमारा साथ देने के लिए फार्म हाउस पर पहुंचें। न्याय नहीं मिला तो सड़कों पर उतरेंगे। रोड जाम कर दीजिए, सरकार अपने आप घुटनों पर आ जाएगी। उन्होंने कहा कि जब इतनी बड़ी नेता की मौत पर सुनवाई नहीं तो आम आदमी की क्या होगी। गोवा पुलिस हम पर पोस्टमार्टम के लिए दबाव बना रही है। कहा जा रहा है कि बिना एफआईआर के ही पोस्टमार्टम करवा लो। प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि हमारे साथ आएं। अब हम रोड जाम करेंगे। विकास ने कहा कि हमें सोनाली के पीए सुधीर सांगवान पर हत्या का शक है। सुधीर सांगवान को गिरफ्तार नहीं किया गया है। उसे दिखावे के लिए थाने में बैठाकर टीवी दिखाया जा रहा है। आरोप है कि वह खुलकर मोबाइल का उपयोग कर रहा है।
विज्ञापन

सत्यपाल मलिक करें हमारी मदद
सोनाली की सास गोमती फोगाट ने कहा कि मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक खुद को जाटों के बड़े नेता कहते हैं। वह हमारी मदद करें। प्रशासन हमें सच्चाई बताए कि उसके साथ क्या हुआ है। हम तीन पीढ़ियों से भाजपा से जुड़े रहे हैं। भाजपा सरकार से अनुरोध है कि हमें न्याय दिलाएं। हम तो हाथ जोड़कर विनम्र अनुरोध कर रहे हैं कि हमें सच्चाई से अवगत कराएं। यह पार्टी की भी साख का सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम से ही खुलेंगे मौत के राज...
सोनाली के परिजन लगातार हत्या की आशंका जताते हुए सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में पोस्टमार्टम से ही उनके सवालों का जवाब मिल सकेगा। हिसार नहीं प्रदेश भर के लोग उनकी मौत का सच जानना चाहते हैं।
हम दो दिन से मुसीबत में हैं। मंत्री कंवरपाल गुर्जर के अलावा भाजपा का कोई नेता हमारा हाल पूछने नहीं आया। संदिग्ध परिस्थितियों में सोनाली की मौत हुई है। सुबह आठ बजे मौत की सूचना के बाद दोपहर दो बजे तक कोई संपर्क नहीं रहा। हमारी बच्ची की हालत बहुत खराब है। वह बार-बार हमसे पूछ रही है मां कब आएंगी। प्रशासन से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि एफआईआर करा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करे। - गोमती फोगाट, सोनाली की सास
एयरपोर्ट जाते समय गाड़ी क्यों बदली...
सोनाली फोगाट 22 अगस्त को सुधीर सांगवान व अपने सुरक्षा कर्मी के साथ बल्लभगढ़ के लिए निकलीं। कार्यक्रम के बाद सुरक्षाकर्मी को वहीं छोड़ दिया। एयरपोर्ट तक का सफर सोनाली ने सुधीर सांगवान के साथ तय किया। रास्ते में उन्होंने अपनी गाड़ी बदली। इसे लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
नहीं मिल रहा जनता का साथ...
आदमपुर जैसे विधानसभा क्षेत्र में 35 हजार वोट हासिल करने और टिक टॉक पर लाखों फैन रखने वाली सोनाली फोगाट के परिवार के साथ अभी कोई खड़ा नहीं दिख रहा। उसका परिवार लोगों से मदद की गुहार लगा रहा है। परिजनों के पास केवल मीडिया कर्मी ही पहुंच रहे हैं।

भाजपा जिला कार्यसमिति ने जताया निधन पर शोक
भारतीय जनता पार्टी जिला पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं आदमपुर से प्रत्याशी रहीं सोनाली फोगाट के निधन पर शोक जताया है। पदाधिकारियों ने इसे पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। पार्टी के जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र ने कहा कि सोनाली फोगाट पार्टी की वरिष्ठ नेता थीं। अपनी मेहनत से पार्टी में अलग पहचान बनाईं। पार्टी की मजबूती के लिए काम किया। उनके निधन से पार्टी व संगठन को जो क्षति पहुंची है, उसकी पूर्ति नहीं हो सकती। पार्टी जिला मीडिया प्रमुख राजेंद्र सपड़ा ने कहा कि उनके निधन पर पार्टी को नुकसान पहुंचा है। उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर है।

मीडिया में अपना पक्ष रखती सोनाली की सास गोमती।

मीडिया में अपना पक्ष रखती सोनाली की सास गोमती। - फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed