फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The municipal corporation reinstated the suspended driver

Hisar News: नगर निगम ने निलंबित चालक को बहाल किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
The municipal corporation reinstated the suspended driver
हिसार। नगर निगम प्रशासन ने निलंबित किए गए एचकेआरएन के तहत तैनात किए गए चालक को बहाल कर दिया है। इसके साथ ही निगम ने 63 कर्मचारियों की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। निगम की तरफ से सभी कर्मचारियों का कार्यप्रणाली संतोषजनक बताया गया है। अब मुख्यालय यह फैसला करेगा कि इन कर्मचारियों को रखा जाना है या नहीं।
विज्ञापन

नगर निगम में एचकेआरएन के 63 कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिला है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने दो दिन तक हड़ताल भी की थी। निगम प्रशासन के अनुसार इन कर्मचारियों की सेवा को 5 साल पूरे नहीं हुए हैं। इस पर मुख्यालय ने निगम प्रशासन से इन कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी थी कि इन कर्मचारियों को रखा जाना है या नहीं। चालक पद पर तैनात एक कर्मचारी की शिकायत पर उसे निलंबित कर दिया गया था। मगर, अब उसे बहाल कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी 63 कर्मचारियों की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ने शहर से हटाया अतिक्रमण

नगर निगम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटवाया। तहबाजारी इंचार्ज सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को बड़वाली ढाणी से अतिक्रमण हटाने यह कार्रवाई मिली शिकायत के आधार पर की गई। साथ ही राजगुरु मार्केट से बरामदों को भी खाली करवाया गया। इसके अलावा ऑटो मार्केट से अतिक्रमण हटाने का अभियान भी जारी रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed