{"_id":"68c460d9ec317029900dfba8","slug":"the-municipal-corporation-ordered-the-demolition-of-a-temple-built-in-patel-nagar-when-the-mayor-reached-the-spot-women-surrounded-him-hisar-news-c-21-hsr1005-709029-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नगर निगम ने पटेल नगर में बने एक मंदिर को तोड़ने के दिए आदेश, मौके पर पहुंचे मेयर तो महिलाओं ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नगर निगम ने पटेल नगर में बने एक मंदिर को तोड़ने के दिए आदेश, मौके पर पहुंचे मेयर तो महिलाओं ने घेरा
Fri, 12 Sep 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम ने पटेल नगर में बने एक मंदिर को तोड़ने के आदेश दिए। स्थानीय लोगों ने इस बारे में मेयर प्रवीण पोपली को अवगत करवाया तो वह मौके पर पहुंचे जहां महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। महिलाओं ने मेयर से स्पष्ट तौर पर कहा कि वे मंदिर को नहीं तोड़ने देंगे।
पटेल नगर में गली नंबर 5 व 6 के बीच में कांशी विश्वनाथ के नाम से मंदिर बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मंदिर करीब 8 साल पहले बनाया गया था। उस समय निगम ने किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई। अब निगम इसे कब्जा बता रहा है। शुक्रवार को मेयर प्रवीण पोपली व पार्षद राजेंद्र बिडलान मौके पर पहुंचे। यहां महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले निगम के कर्मचारी यहां आए थे और उन्होंने तीन दिन में इस मंदिर को हटाने को कहा। इस पर महिलाओं ने कहा कि मंदिर के साथ लगती दुकान के सामने शेड को दिखाते हुए कहा कि ये शेड लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है। ये निगम को दिखाई नहीं देता। इस पर पार्षद ने कहा कि ये अतिक्रमण हटाया जाएगा और यह मंदिर नहीं टूटेगा।