{"_id":"690a53eaaa1a3db3270054d0","slug":"the-municipal-corporation-issued-seven-challans-for-violating-sanitation-rules-hisar-news-c-21-hsr1005-743394-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्वच्छता नियम तोड़ने पर नगर निगम ने किए 7 चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्वच्छता नियम तोड़ने पर नगर निगम ने किए 7 चालान
विज्ञापन
स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर दुकानदार का चालान करते निगम कर्मचारी। स्रोत : निगम
हिसार। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम की टीम ने मंगलवार को स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने पर 7 चालान किए। निरीक्षण के दौरान एमसी कॉलोनी और पीएलए मार्केट में सीटीएल प्रदीप जाखड़ व तकनीकी विशेषज्ञ जसबीर कुंडू ने डस्टबिन न रखने पर दो दुकानदारों के चालान काटे।
वहीं, क्रांतिमान पार्क के पास खुले में कचरा जलाने पर एक व्यक्ति को जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा एएसआई विजेता ने राजगुरु मार्केट और रेड स्क्वेयर मार्केट में खुले में कचरा डालने पर चार दुकानदारों पर कार्रवाई की। टीम ने इस दौरान लोगों को स्वच्छता बनाए रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर डालने के लिए जागरूक भी किया।
नगर निगम ने अपील की है कि नागरिक शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें और स्वच्छता नियमों का पालन करें, ताकि हिसार स्वच्छ शहरों में अग्रणी बन सके।