फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The movement to make Hansi a district completes 12 years, the District Formation Struggle Committee says - the Chief Minister should fulfill the promise.

Hisar News: हांसी को जिला बनाओ आंदोलन के 12 साल पूरे, जिला बनाओ संघर्ष समिति बोली-मुख्यमंत्री वादा निभाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
The movement to make Hansi a district completes 12 years, the District Formation Struggle Committee says - the Chief Minister should fulfill the promise.
हांसी। हांसी को जिला बनाने की मांग के लिए चल रहे आंदोलन को रविवार 12 वर्ष पूरे हो गए। हांसी जिला बनाओ संघर्ष समिति ने सोमवार को स्थानीय त्रिकोण पार्क में एक दिवसीय धरना दिया गया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री के अपना वादा पूरा करने का इंतजार है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष रामनिवास फौजी ने बताया कि हांसी को जिला बनाने का आंदोलन 23 जून 2013 को शहीद भगत सिंह पार्क से शुरू हुआ था। 12 वर्षों में समिति ने कई बार धरना-प्रदर्शन, हस्ताक्षर अभियान, मौन व्रत जैसे शांतिपूर्ण तरीके अपनाकर सरकार को जगाने का प्रयास किया, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिले।
विज्ञापन

फौजी ने बताया कि वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा चुनाव के दौरान हांसी में आयोजित एक जनसभा में घोषणा की थी कि आचार संहिता के चलते वह तत्काल घोषणा नहीं कर पाए, लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही हांसी को जिला घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री अपने वादे पर कायम रहते हुए शीघ्र ही हांसी को जिला बनाने की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed