फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The model of waste management was the first

Hisar News: प्रणव, सीरत और जतिन का कचरा प्रबंधन का मॉडल रहा प्रथम

Sat, 01 Mar 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 01 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
The model of waste management was the first
नारनौंद की विज्ञान प्रदर्शनी में अपने मॉडल दिखाते छात्र।
नारनौंद। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर होली फील्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन दिनेश मोर, महासचिव जयवीर मोर और प्रिंसिपल जगत वत्स ने किया। छात्रों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में वर्षा जल संरक्षण, हाइड्रोलिक जेसीबी मशीन, चंद्रयान, वायु मिल, लेजर सुरक्षा अलार्म, भूकंप डिटेक्टर, उन्नत कृषि, बूंद सिंचाई, सौरमंडल, माइक्रोस्कोप और होलोग्राम तकनीक जैसे कई मॉडल प्रस्तुत किए। प्रणव, सीरत और जतिन का कचरा प्रबंधन और सौरमंडल मॉडल प्रथम स्थान पर रहा। अंश, स्पर्श और अंकित का हाइड्रोलिक पुल और जल प्रबंधन मॉडल दूसरे स्थान पर रहा। अमन, प्रिंस और सागर का कार्बन शुद्धिकरण मॉडल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

विज्ञान विशेषज्ञ आंचल ने छात्रों की प्रस्तुति की सराहना की। विज्ञान प्राध्यापिका अंजलि, मनदीप, सुमन और दविंदर ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश मोर ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में समस्या पहचानने, समाधान खोजने और कौशल विकसित करने की मानसिकता को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से किरण, संजय, सुशील, ममता, पवन, सोनिका, राजेश, टीना सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


भाषण में माही, कविता पाठ में रिंपी, पोस्टर बनाने में रुचि रहीं प्रथम
हांसी। राजकीय महाविद्यालय में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव उमंग का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. पवित्र मोहन रहे। भाषण प्रतियोगिता में माही गर्ग, लवली व एकता, कविता पाठ प्रतियोगिता में रिंपी, लवली व ज्योति, संस्कृत श्लोकाेच्चारण में प्रिया, लवली व सिमरण, पोस्टर मेकिंग में रूचि, पिंकी व लता रानी, रंगोली में अन्नु और आकांक्षा, शिवानी व अंशु और भूमिका व ममता, क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. पवित्र मोहन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ता है। भारतीय संस्कृति को जानने का अवसर मिलता है। मंच संचालन सहायक प्रो कृष्ण पाल व प्रो धर्मवीर ने किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. राज कुमार, प्रो. कर्मबीर सिंह, प्रो. अजमेर, प्रो. रजनी सैनी, प्रो. शिव कुमार, प्रो. सुशीला, प्रो. अल्का व प्रो. मधुलिका ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed