{"_id":"68cc4f208c77af3c18054ef0","slug":"the-mla-again-visited-ramayan-village-due-to-the-lack-of-water-drainage-from-the-water-tank-hisar-news-c-21-hsr1020-713257-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जलघर से पानी की निकासी न होने पर विधायक ने फिर किया रामायण गांव में दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जलघर से पानी की निकासी न होने पर विधायक ने फिर किया रामायण गांव में दौरा
विज्ञापन
हांसी। रामायण गांव के जलघर से अब तक बरसाती पानी की निकासी न होने से ग्रामीण विधायक से मिलने पहुंचे। इसके बाद विधायक विनोद भयाना ने एक बार फिर रामायण गांव का दौरा किया। जहां ग्रामीणों ने उनके समक्ष नाराजगी जाहिर की। जिस पर उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात कर पानी की निकासी के लिए पाइप उपलब्ध करवाने के लिए कहा।
जलभराव की समस्या झेल रहे गांव रामायण में विधायक का बीते एक सप्ताह में यह दूसरा दौरा था। विधायक ने रामायण गांव के जलघर में भरे हुए बरसाती पानी का जायजा लिया। ग्रामीणों ने विधायक के सामने हांसी प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की। ग्रामीणों ने विधायक को बताया प्रशासन ने करीब एक हफ्ता पहले जो पाइप मुहैया करवाए थे वे पाइप ज्यादा कारगर साबित नहीं हुए जिनमें से कई फट गए हैं। पाइप फटने से बरसाती पानी की निकासी नहीं हो रही। ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि इसके लिए अधिकारियों को कई बार कहा, लेकिन वह समाधान नहीं कर रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर रामायण गांव के जल घर से बरसाती पानी की सही तरीके से निकासी नहीं हुई तो वे एक-दो दिन के अंदर हिसार उपायुक्त कार्यालय का घेराव करेंगे। वहीं विधायक ने जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन संजीव त्यागी को सख्त आदेश जारी करते हुए कहा रामायण गांव में जल घर की पानी निकासी को लेकर करीब डेढ़ किलोमीटर लंबाई के नए पाइप खरीदे जाएं। एक्सईएन संजीव त्यागी ने कहा कि जल्द से जल्द रामायण गांव के लिए अलग से पाइप बिछाई जाएगी।
गांव में एलर्जी, उल्टी दस्त के मरीज
ग्रामीण विक्रम मलिक व अन्य ने बताया कि भारी बरसात के कारण गांव के जलघर में करीब 1 महीने से बरसाती पानी भरा हुआ है। तालाबों का गंदा पानी व खेतों का ओवरफ्लो पानी जलघर में भर गया। पिछले लगातार 1 महीने से गांव की पेयजल सप्लाई में बहुत ही दूषित पानी आ रहा है। जिससे गांव के लोगों को खुजली व एलर्जी होने शुरू हो गई है। गांव के काफी बच्चे ऐसे हैं जिनको उल्टी दस्त लगने शुरू हो गए हैं।