फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   The minimum temperature in Balsamand reached 5.4 degrees, the lowest of the season and the state.

Haryana: हिसार का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री पहुंचा, सीजन व प्रदेश का रहा सबसे कम

Fri, 15 Dec 2023 08:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Dec 2023 08:49 AM IST
सार

हरियाणा में 17 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। चूंकि यह भी कमजोर श्रेणी का होगा तो इसके असर से पहाड़ों में बर्फबारी व प्रदेश के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद तापमान में फिर से गिरावट आएगी।

विज्ञापन
The minimum temperature in Balsamand reached 5.4 degrees, the lowest of the season and the state.
हिसार में सुबह 7 बजे छाई धुंध।  - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश व इस सीजन का सबसे कम रहा। न्यूनतम तापमान में शुक्रवार को वीरवार के मुकाबले 1.4 डिग्री की गिरावट आई और यह सामन्य से 3.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, जिले के बालसमंद में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री रहा। इससे पहले 14 दिसंबर को हिसार  जिला का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस था।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आज को आगे निकल जाएगा। इसके बाद हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट आएगी। मगर 17 दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। चूंकि यह भी कमजोर श्रेणी का होगा तो इसके असर से पहाड़ों में बर्फबारी व प्रदेश के उत्तरी जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है। इस पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद तापमान में फिर से गिरावट आएगी।
विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार सुबह की शुरुआत हल्की धुंध से हुई और साथ में हल्के बादल भी छाए रहे। हालंकि सुबह जल्दी ही धुप निकल आई जिससे लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली। इससे पहले शहर को अधिकतम तापमान 22.7 व बालसमंद में 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed