फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The mayor expressed the objection, then the commissioner whispered in the ears, the mayor, hisar

सीएम एनाउंसमेंट पर मेयर ने जताई आपत्ति तो कमिश्नर फुसफुसाए कान में फिर मान गईं मेयर

Wed, 22 Mar 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 22 Mar 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
The mayor expressed the objection, then the commissioner whispered in the ears, the mayor, hisar
सीएम एनाउंसमेंट पर मेयर ने जताई आपत्ति तो कमिश्नर फुसफुसाए कान में फिर मान गईं मेयर - फोटो : Amar Ujala

हाउस की मीटिंग में मेयर ने सीएम एनाउंसमेंट पर बरवाला और नलवा हलका में होने वाले करीब 15 करोड़ रुपये के कार्यों को लेकर आपत्ति जताई। मेयर ने कहा कि इससे पहले तो कभी इस तरह से हाउस में पास नहीं करवाया गया आखिर अब ऐसा क्या जो टेंडर लगे हुए हैं। मेयर ने मामला उठा तो दिया मगर फिर कमिश्नर के दबाव में आ गई। कमिश्नर अशोक बंसल मेयर के कान में फुसफुसाए और धीरे से कहा मैडम सीएम एनाउंसमेंट है, कोड लगकर आया है ये केवल औपचारिकता है। पास करनी है कर दो। इतना कहते ही मेयर बैकफुट पर आ गईं। मेयर ने मामला शांत कर दिया और प्रस्ताव पर पास के लिए बोल दिया।

विज्ञापन


रेखा ऐरन ने मेयर को घेरा
रेखा ऐरन ने मेयर को घेरकर आइना दिखाया। उन्होंने आरोप लगाए कि मेयर कभी किसी एजेंडे के लिए मैसेज तक नहीं देती। ये भेदभाव गलत है। इस बात पर भड़कीं मेयर ने कहा कि मैंने किसी को फोन या मैसेज नहीं किया। सभी ने अपने-अपने वार्ड के एजेंडे दिए हैं। स्पेशल आपको फोन मैं क्यों करूं। मेयर ने फिर अधिकारियों से कहा कि इनके वार्ड में 70 लाख से ज्यादा के काम करवाए जा रहे हैं, ये कैसे हो रहे हैं। इस पर रेखा ऐरन ने कहा कि समय-समय की बात है। कभी जिंदल हाउस की तरफ से भी लिस्ट आती थी अब दूसरे स्थान से आती है। इसमें क्या गलत है। तीखे जबाव से सकपकाई मेयर बगलें झांकने लगीं।
विज्ञापन


कमिश्नर बोले, यूपी में बूचड़खाने बंद हो सकते हैं तो यहां मीट की दुकानें क्यों नहीं
डिप्टी मेयर भीम महाजन ने मीट मार्केट का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि हर मीटिंग में अवैध मीट की दुुकानों का मामला उठता है मगर अधिकारी कुछ नहीं करते। इस पर कमिश्नर ने कहा क्यों नहीं हो रहा। स्लाटर हाउस का भी जिक्र किया गया जिसमें फिलहाल अड़चन होने की बात कही। कमिश्नर ने कहा कि जब यूपी में एक दिन में बूचड़खाने बंद हो सकते हैं तो यहां अवैध मीट की दुकानें क्यों नहीं। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जोन वाइज कार्रवाई शुुरू कर दो मुझे रिपोर्ट चाहिए बस।
विज्ञापन
विज्ञापन


56 कर्मचारियों को लेकर कहा टेस्ट के बाद ही होगी नियुक्ति
मीटिंग में 56 कर्मचारियों का मामला भी उठा। पार्षदों ने कहा कि कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा। अब दोबारा भी मामला पेंडिंग है। इस पर कमिश्नर ने कहा कि अबकी बार नियुक्ति टेस्ट से होगी। काम नहीं करने वालों को बाहर किया जाएगा। लायक ही कर्मचारी यहां काम करेंगे।


चौक चौराहों पर प्रतिमा रखने व नाम बदलने के एजेंडे रिजेक्ट
नगर निगम ने हाउस में रखे 282 एजेंडों में से तीन एजेंडे रिजेक्ट कर दिए। बीजेपी के पदाधिकारी द्वारा लाइब्रेरी व पार्क का नाम भीमराव अंबेडकर के नाम पर करने के प्रस्ताव को रिजेक्ट किया है। दूसरा पुराने गवर्नमेंट कॉलेज मैदान के सामने वाले चौक का नाम बदलने का प्रस्ताव व तीसरा हरदेव सहाय की प्रतिमा लगाने के लिए रखा गया प्रस्ताव रिजेक्ट कर दिया गया है। हाउस में पेट्रोल पंप को लेकर निगम से मांगी गई दो जगहों के प्रस्ताव अभी पेंडिंग रखे गए हैं। बाकी सभी एजेंडे पास कर दिए गए हैं।

कुछ एजेंडों को छोड़कर लगभग सभी एजेंडे पास है। बजट को लेकर मीटिंग नहीं हो पाई जल्द ही इसको लेकर जल्द ही दूसरी तारीख रखी जानी है।
- इंद्रजीत कुल्हड़िया, ईओ नगर निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed