फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The married woman's parents entered her in-laws' house and attacked her.

Hisar News: विवाहिता के मायके वालों ने ससुराल में घुसकर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The married woman's parents entered her in-laws' house and attacked her.
हिसार। पंचकूला से आए विवाहिता के मायके वालों ने उसकी ससुराल में घुसकर रिश्तेदारों समेत उन्हें बचाने आए पड़ोसियों पर भी हमला कर दिया। इससे दोनों पक्षों के पांच से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला डोगरान के कबीर चौक निवासी कुलदीप निजी क्षेत्र में सेवारत हैं। उनकी शादी पिछले साल हांसी क्षेत्र के ग्राम मसूदपुर निवासी शिवाली के साथ हुई थी। अब शिवाली के मायके वाले पंचकूला में रहने लगे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि शिवाली बार-बार मायके चली जाती थी। इस कारण उसके मायके और ससुराल पक्ष में अनबन रहने लगी। आजकल भी वह मायके में ही थी। इसी दौरान एक कार में सवार होकर आए शिवाली के मायके वाले बुधवार दोपहर करीब दो बजे जबरन उसके ससुराल में घुस गए। आते ही उन्होंने ससुराल पक्ष से मारपीट कर दी और घर में रखा सारा सामान बिखेर दिया। अलमारी में रखे जेवरात और नकदी भी लूटने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में पीड़ित कुलदीप समेत उनके भाई अश्वनी कुमार, भारत समेत पड़ोसी हरिकेश की पत्नी आरती भी घायल हो गई। उनके सिर में लगी चोट के कारण पूरे दो मंजिला घर में खून के धब्बे फैल गए। इन पांचों घायलों ने जिला अस्पताल में इलाज कराया। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है। आरोपी पक्ष के साथ कई महिलाएं भी आईं थीं। पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एचटीएम थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed