{"_id":"68f3f3df7317a2d3e40a37d8","slug":"the-market-was-filled-with-joy-and-happiness-on-dhanteras-hisar-news-c-21-hsr1020-733116-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: धनतेरस पर मुस्कुराया बाजार, झिलमिलाईं खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: धनतेरस पर मुस्कुराया बाजार, झिलमिलाईं खुशियां
Sun, 19 Oct 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
हांसी उमरा गेट के समीप लगी लोगों की भीड़। संवाद
- फोटो : संवाद
हांसी। धनतेरस के उपलक्ष्य में शनिवार को बाजार गुलजार नजर आया। लोगों ने कपड़े-गहनों और बर्तनों की खूब खरीदारी की। सोना महंगा होने के कारण लोगों का रुझान चांदी की तरफ ज्यादा रहा। चांदी के सिक्के, लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियों की ज्यादा मांग रही। वाहनों की खूब बिक्री हुई। एक ही दिन में 300 से ज्यादा दुपहिया की डिलीवरी हुई।
इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, मिठाई और सजावट के सामान खरीदारी के लिए बाजारों में लोग उमड़े। धनतेरस पर अच्छा कारोबार होने से दुकानदार खुश नजर आए। सुबह से लेकर देर रात तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही।
यूं तो धनतेरस पर्व पर धातु खरीदने का प्रचलन तो पुराना है, लेकिन लोग अब अपनी जरूरत के हिसाब से इस दिन कुछ न कुछ नया सामान खरीदते हैं। बाजारों में देर रात तक खासी चहल पहल रही। दुकानों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। ऑफर के माध्यमों से दुकानदारों ने ग्राहकों के लिए पर्व की खुशियों को और बढ़ाने काम किया।
विज्ञापन
झाड़ू और पूजा का सामान भी खरीदा
लोगों ने दीया, खील-खिलौना, कंदील, झालर, झाड़ू आदि की लोगों ने खरीदारी की। फुटपाथ पर रुई, सजावटी सामान, झालर, कैलेंडर की दुकानें सजीं थीं। पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खरीदारी की। भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी और कुबेर की पूजा कर सुख-समृद्धि की की कामना की।
सुरक्षा के रहे प्रबंध, जाम ने सताया
सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाजार में जगह-जगह पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। बाजार में भीड़ को देखते हुए पुलिस के साथ ही पीएसी बल के जवान मौजूद रहे। जगह जगह लगाए गए नाकों पर से चार पहिया व भारी वाहनों को बाजार में प्रवेश नहीं दिया गया। इसके अलावा दुपहिया व तीन पहिया वाहनों का बाजारों में जाने दिया। हालांकि भीड़ ज्यादा होने के चलते शहर के विभिन्न मार्गाें पर जाम लगने से लोगों काे परेशानी हुई।
बाजारों को सजाया
वहीं मार्केट के दुकानदारों ने मिलकर बाजारों को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया। बजरिया चौक से उमरा गेट व सदर बाजार में लगी लाइटों ने लोगों को आकर्षित किया।
-- -- -
बढ़ते दाम की वजह से सोने के प्रति रुझान लोगों में पहले से कम था। चांदी के सिक्के, लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियों की मांग रही। इसमें एंटिक डिजाइन में आई मूर्तियों का प्रचलन बढ़ा है। धनतेरस पर करीब 5 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है।- पटेल सोनी, प्रधान, ज्वेलर्स एसोसिएशन
लोगों ने वाहनों की एडवांस बुकिंग भी करवा रखी थी। धनतेरस पर वाहनों की डिलीवरी लेने में लोगो की होड़ रही। - असीम खुराना, खुराना ऑटोमोबाइलस।